फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra : Raigad records 695 fresh cases of COVID 19, cases 144375

महाराष्ट्र : रायगढ़ जिले में कोविड-19 के 695 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 1.44 लाख से अधिक हुई

Fri, 25 Jun 2021 06:40 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, अलीबाग।
पीटीआई, अलीबाग। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 25 Jun 2021 06:40 PM IST
सार

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 695 नए मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,44,375 हो गई है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन
Maharashtra : Raigad records 695 fresh cases of COVID 19, cases 144375
महाराष्ट्र में कोरोना - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 695 नए मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,44,375 हो गई है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक 1,34,980 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं जबकि 3,510 लोगों की इसके कारण मौत हो चुकी है।

रायगढ़ जिले में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 5,885 हो गई है, जिसमें 589 मरीज ऑक्सीजन पर हैं, 202 गहन चिकित्सा कक्ष में, 66 वेंटिलेटर पर और 4000 मरीज घर पर ही रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं।
विज्ञापन


जिले में संक्रमण से ठीक होने की दर बढ़कर 94 प्रतिशत हो गई है जबकि मृत्यु दर दो प्रतिशत हो गयी है। अब तक 3,71,929 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई है।

रायगढ़ जिले में अब तक 6,04,136 लोग कोविड-19 टीके की खुराक ले चुके हैं, इनमें से 5,10,331 लोग टीके की पहली खुराक ले चुके हैं जबकि 93,793 लोग टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed