Maharashtra ATS: आतंकी इंद्रजीत सिंह को महाराष्ट्र एटीएस ने किया गिरफ्तार, लखबीर सिंह के संपर्क में था
मूल रूप से तरनतारन जिले के हरिके निवासी लखबीर सिंह लांडा करीब छह साल पहले भारत से फरार होकर कनाडा भाग गया था। वहीं से वह अपना नेटवर्क चलाते हुए हेरोइन व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी और असलहा मंगवाकर वारदातों को अंजाम दे रहा है। अब सामने आया है कि आज गिरफ्तार किया गया पंजाब का आंतकी चरत सिंह उसके संपर्क में है।
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र पुलिस के आतंक निरोधी दस्ते एटीएस ने पंजाब के आतंकवादी चरतसिंह उर्फ इंद्रजीतसिंह करिसिंह के खिलाफ कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। महाराष्ट्र एटीएस ने आतंकवादी इंद्रजीतसिंह करिसिंह को मुंबई से गिरफ्तार किया। महाराष्ट्र एटीएस ने इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल उसे आगे की कार्रवाई के लिए पंजाब पुलिस को सौंप दिया है। इसके अलावा यह जानकारी भी मिली है कि आतंकवादी चरतसिंह उर्फ इंद्रजीतसिंह करिसिंह के संबंध कनाडा में वांछित आतंकवादी लखबीर सिंह लांडा से भी हैं।
छह साल पहले भारत से कनाडा भाग गया था लखबीर सिंह
गौरतलब है कि मूल रूप से तरनतारन जिले के हरिके निवासी लखबीर सिंह लांडा करीब छह साल पहले भारत से फरार होकर कनाडा भाग गया था। वहीं से वह अपना नेटवर्क चलाते हुए हेरोइन व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी और असलहा मंगवाकर वारदातों को अंजाम दे रहा है। इसके अलावा वह भारत में बैठे अपने साथियों की मदद से पंजाब में कारोबारियों से रंगदारी की वसूली किए जाने की घटनाओं को भी अंजाम दे रहा है।
कोलकाता पुलिस और एसटीएफ ने की कार्रवाई
वहीं, कोलकाता पुलिस और एसटीएफ की टीम ने बिहार के मुंगेर के नकली रुपये और हथियारों की तस्करी करने वाले गैंग के खिलाफ कार्रवाई की है। कोलकाता एसटीएफ ने बताया कि मुंगेर के गैंग सरगना और उसके बेटे को उसके कोलकाता के दो सहयोगियों के साथ सिंथी पुलिस स्टेशन इलाके के तहत कोलकाता के सिंथी मोरे के पास से पकड़ा। कोलकाता एसटीएफ ने बताया कि तलाशी के दौरान उनके पास से डबल मैगजीन के साथ एक कार्बाइन, 10 लोहे से बने इम्प्रोवाइज्ड सेमीफिनिश्ड पिस्टल बॉडी वाले पिस्टल और 50,000 रुपये के नकली नोट बरामद किए गए हैं।
कोलाबा पुलिस ने एक ऑटो ड्राइवर को किया गिरफ्तार
वहीं, मुंबई की कोलाबा पुलिस ने 35 साल के एक टैक्सी ड्राइवर सिकंदर खान को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ऑटो ड्राइवर एक स्कूल के पास स्कूली छात्राओं को देखकर अश्लील हरकत करता था। कोलाबा पुलिस ने बताया कि ड्राइवर की हरकतों के बारे में जानने के बाद स्कूल के शिक्षकों ने शिकायत की थी। उनकी शिकायत के आधार पर केस दर्ज करने के बाद कार्रवाई की गई है।