फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Pune doctor arrested for cutting hair of his wife and assaulting her news in Hindi

पुणे: बहस के बाद पत्नी के बाल काटने और प्रताड़ित करने के आरोप में चिकित्सक गिरफ्तार

Tue, 10 Aug 2021 05:49 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 10 Aug 2021 05:49 PM IST
सार

महाराष्ट्र के पुणे जिले में आवेश में आकर अपनी पत्नी से मारपीट करने और उसके बाल काट देने के आरोप में एक चिकित्सक को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Maharashtra Pune doctor arrested for cutting hair of his wife and assaulting her news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

महाराष्ट्र के पुणे में एक चिकित्सक को कथित तौर पर उसकी पत्नी के बाल काटने और प्रताड़ित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि 38 वर्षीय चिकित्सक की अपनी पत्नी से किसी बात पर बहस हो गई थी, जिसके बाद आवेश में आकर उसने यह कदम उठा लिया। बता दें कि पीड़िता भी चिकित्सक है।

विज्ञापन


इस मामले को लेकर शहर के विश्रांतवाड़ी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार की है। शहर के धनोरी इलाके में स्थित रहने वाले चिकित्सक दंपती के बीच बहस हुई थी। रात को आरोपी नशे में घर आया था और पत्नी के यह बताने पर कि वह अपनी बहन के विवाह कार्यक्रम में जाएगी, वह उससे झगड़ा करने लगा।  
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि इसके बाद आरोपी ने पत्नी के साथ मारपीट की और एक चाकू से उसके बाल काट दिए। वहीं, महिला ने सोमवार को पुलिस के पास पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई। महिला की शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 326 के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed