फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Praful Patel announced Sunil Tatkare will be state president Said We are with Shinde government

Maharashtra: प्रफुल्ल पटेल का एलान- सुनील तटकरे को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया; बोले- हम शिंदे सरकार के साथ

Mon, 03 Jul 2023 06:26 PM IST
रोहित राज न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 03 Jul 2023 06:26 PM IST
सार

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने यह भी कहा कि मुझे मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला है कि हमारे 9 विधायकों पर कार्रवाई की गई है। इस संदर्भ में हमने जयंत पाटिल और जितेंद्र अव्हाड को अयोग्य घोषित करने के लिए महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष को एक आवेदन भेजा है। 

विज्ञापन
Maharashtra Praful Patel announced Sunil Tatkare will be state president Said We are with Shinde government
Maharashtra Politics - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

महाराष्ट्र में जारी उठापटक के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) पर अधिकार की लड़ाई तेज हो गई है। एक तरफ शरद पवार ने अजित के साथियों पर कार्रवाई करनी शुरू की ताे दूसरी तरफ अजित ने पुराने पुरोधाओं को पद से हटा दिया। इसकी शुरुआत तब हुई, जब शरद पवार ने सांसद प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे को पार्टी से निकाल दिया। इसके चंद मिनटों के बाद ही अजित गुट ने जयंत पाटिल को राकांपा प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा दिया और सनील तटकरे को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया।

विज्ञापन


दरअसल, शरद पवार की कार्रवाई के बाद अजित पवार और प्रफुल्ल पटेल ने सोमवार को एक बार फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने एलान किया कि सुनील तटकरे पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे। वे जयंत पाटिल की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे। पाटिल को पद से हटाए जाने की जानकारी दे दी गई है। विधानसभा स्पीकर को भी इस बारे में सूचित कर दिया गया है। प्रफुल्ल पटेल ने यह भी एलान किया कि अनिल भाईदास पाटिल महाराष्ट्र विधानसभा में राकांपा के मुख्य सचेतक बने रहेंगे।
विज्ञापन


विधायक दल के नेता चुने गए अजित: प्रफुल्ल
एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि अजित पवार को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया है। हमने महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष को अपने फैसले के बारे में सूचित कर दिया है। हम शरद पवार साहब से हाथ जोड़कर अनुरोध करते हैं कि वह हमें अपना आशीर्वाद दें, क्योंकि वह हमारे गुरु हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र में मंत्री बनने पर बात नहीं : पटेल
प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि नौ विधायकों को अपात्र करने का अधिकार विधानसभा अध्यक्ष का है। विवाद की नौबत आई तो चुनाव आयोग फैसला करेगा कि हमने बगावत की है या नहीं। केंद्र में मंत्री बनाए जाने की अटकलों पर पटेल ने कहा कि पार्टी ने केंद्र के बारे में कोई चर्चा नहीं की। पार्टी ने केवल महाराष्ट्र में सरकार के गठन के बारे में बात की थी।

पार्टी शिंदे सरकार के साथ: पटेल
उन्होंने कहा कि मैंने कार्यकारी अध्यक्ष होने के नाते अपना काम कर रहा हूं। अब तटकरे ही राज्य में पार्टी संगठन में नियुक्ति और अन्य जिम्मेदारी निभाएंगे। इसके अलावा हमने पार्टी के लिए जो भी जरूरी था, वह बदलाव कर दिए हैं। इसकी जानकारी हमने विधानसभा के स्पीकर को भी दे दी है। अयोग्यता को लेकर पूछे गए सवाल के बारे में उन्होंने कहा कि अयोग्य ठहराने का काम पार्टी या कोई और नहीं कर सकता। यह अधिकार विधानसभा स्पीकर के पास है। इसी के साथ प्रफुल्ल पटेल ने एक बार फिर दोहराया कि वे और उनकी पार्टी शिंदे सरकार के साथ है। 

शरद पवार ही हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष: अजित पवार
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अजित पवार ने कहा कि NCP के ज्यादातर विधायक हमारे साथ हैं, इसलिए मैं डिप्टी सीएम बना। जब उनसे यह पूछा गया एनसीपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन है? इस पर अजित पवार ने कहा कि शरद पवार ही एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। इस प्रफुल्ल पटेल ने भी कहा कि आज गुरु पूर्णिमा है, हम सभी चाहते हैं कि शरद पवार हमें आशीर्वाद देते रहें।

जयंत पाटिल और जितेंद्र अव्हाड को अयोग्य घोषित करने की मांग
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने यह भी कहा कि मुझे मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला है कि हमारे 9 विधायकों पर कार्रवाई की गई है। इस संदर्भ में हमने जयंत पाटिल और जितेंद्र अव्हाड को अयोग्य घोषित करने के लिए महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष को एक आवेदन भेजा है। 

शरद पवार ने हटाया, अजित ने प्रदेश अध्यक्ष बनाया
शरद पवार की कार्रवाई के कुछ देर बाद ही एनसीपी-अजित पवार ने सुनील तटकरे को बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी। इसके बाद सुनील तटकरे ने कहा कि मैंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है। मैं महाराष्ट्र में पार्टी को मजबूत करूंगा। मैंने पार्टी के सभी नेताओं को विश्वास में लिया है। मैंने सभी विधायकों और जिला परिषद नेताओं की एक बैठक भी बुलाई है। 


पवार की चाल, सुप्रिया केंद्र में मंत्री बनें तो आश्चर्य नहीं : राज ठाकरे
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना  अध्यक्ष राज ठाकरे ने संदेह जताते हुए कहा कि यह पूरा राजनीतिक खेल शरद पवार की मर्जी के बिना संभव नहीं है। पवार की जानकारी के बिना राकांपा के बड़े नेता  सरकार में कैसे शामिल हो सकते हैं। कल सुप्रिया सुले केंद्र में मंत्री बन जाए तो कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed