{"_id":"671f4abd3f22ca0f0d059f12","slug":"maharashtra-polls-sanjay-raut-warns-congress-about-fielding-candidate-for-solapur-south-seat-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: 'अगर ऐसा हुआ तो उकसाने...', सोलापुर दक्षिण सीट पर उम्मीदवार उतारने पर राउत की कांग्रेस को चेतावनी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: 'अगर ऐसा हुआ तो उकसाने...', सोलापुर दक्षिण सीट पर उम्मीदवार उतारने पर राउत की कांग्रेस को चेतावनी
Mon, 28 Oct 2024 01:57 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Mon, 28 Oct 2024 01:57 PM IST
सार
संजय राउत ने कहा कि कांग्रेस ने अपनी नई सूची में सोलापुर दक्षिण सीट से अपने उम्मीदवार की घोषणा की है। यह तब हुआ है जब हम पहले ही अपना उम्मीदवार उतार चुके हैं।
विज्ञापन
संजय राउत
- फोटो : एएनआई
विस्तार
महाराष्ट्र में सीट बंटवारे पर महा विकास अघाड़ी (एमवीए) में सियासी घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस और उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना के बीच तनातनी चल रही है। इस बीच, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के नेता संजय राउत ने कांग्रेस को सोलापुर दक्षिण विधानसभा सीट से उम्मीदवार खड़ा करने को लेकर चेतावनी दी। दरअसल, इस सीट से शिवसेना (यूबीटी) पहले ही अपने उम्मीदवार की घोषणा कर चुकी है।
विज्ञापन
'MVA के लिए समस्या पैदा कर सकता है ऐसा रवैया'
राउत ने कहा कि अगर कांग्रेस इस सीट पर ऐसा कुछ करती है तो यह उकसाने का काम होगा और महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के लिए समस्याएं पैदा कर सकता है। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस ने अपनी नई सूची में सोलापुर दक्षिण सीट से अपने उम्मीदवार (दिलीप माणे) की घोषणा की है। यह तब हुआ है जब हम पहले ही अपना उम्मीदवार (अमर पाटिल) उतार चुके हैं। मैं इसे कांग्रेस द्वारा टाइपिंग की गलती मानता हूं। ऐसी गलती हमारी तरफ से भी हो सकती है।'
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा, 'मैंने सुना है कि स्थानीय कांग्रेस नेता मिराज विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए उत्सुक हैं, जो हमारे सीट-बंटवारे के फॉर्मूले का हिस्सा है। अगर ऐसा संक्रमण (सहयोगियों के खिलाफ उम्मीदवार उतारने का) पूरे राज्य में फैलता है, तो यह एमवीए के लिए समस्याएं पैदा करेगा।'
विज्ञापन
मुंबई में पार्टी की जरूरत: राउत
कांग्रेस, उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (एसपी) विपक्षी एमवीए का हिस्सा हैं, जो सत्तारूढ़ महायुति को चुनौती दे रही है। कांग्रेस के मुंबई में ज्यादा सीटों पर लड़ने के इच्छुक होने के बारे में पूछे जाने पर राउत ने कहा, 'पार्टी मुंबई में एक और सीट मांग रही है। परंपरागत रूप से, शिवसेना मुंबई में अधिक सीटों पर चुनाव लड़ती रही है। मुंबई में पार्टी की जरूरत है, जिस तरह से कांग्रेस की विदर्भ क्षेत्र में जरूरत है।'
क्या बोले नाना पटोले?
दूसरी ओर, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने बताया था कि पार्टी आलाकमान ने सोलापुर दक्षिण सीट से चुनाव लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, 'राज्य स्तर पर हम इस पर टिप्पणी नहीं कर सकते। राउत को मेरा विनम्र सुझाव है कि उन्हें अपनी आलोचना सीधे विपक्ष की ओर करनी चाहिए। नामांकन दाखिल करने का मुद्दा कल तक खत्म हो जाएगा।'
एमवीए ने 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 200 से अधिक सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। हालांकि, शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस के बीच कुछ सीटों को लेकर गतिरोध बना हुआ है।