{"_id":"6597861eeda11c026e08066b","slug":"maharashtra-politics-sharad-pawar-ncp-rally-target-pm-modi-bjp-says-his-guarantee-not-fulfilled-supriya-sule-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra Politics: 'भाजपा का प्रचार सिस्टम बहुत उग्र', शरद पवार ने हिटलर से की तुलना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra Politics: 'भाजपा का प्रचार सिस्टम बहुत उग्र', शरद पवार ने हिटलर से की तुलना
Fri, 05 Jan 2024 10:39 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 05 Jan 2024 10:39 AM IST
सार
शरद पवार ने कहा कि 'भाजपा सत्ता में है और उन्होंने एक ऐसा प्रचार सिस्टम बनाया हुआ है जो बहुत उग्र है। भाजपा ऐसे काम कर रही है, जैसे हिटलर ने जर्मनी में प्रोपेगैंडा सिस्टम चलाया था।'
विज्ञापन
Sharad Pawar
- फोटो : Social Media
विस्तार
गुरुवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एनसीपी चीफ शरद पवार ने भाजपा और पीएम मोदी पर निशाना साधा। शरद पवार ने कहा कि पीएम मोदी सिर्फ गारंटी देते हैं लेकिन उनकी गारंटी पूरी नहीं होती। पवार ने भाजपा पर हिटलर जैसा प्रोपेगैंडा चलाने का भी आरोप लगाया। एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने भी अपने संबोधन में केंद्र सरकार पर निशाना साधा।
शरद पवार का भाजपा पर हमला
शरद पवार ने कहा कि 'भाजपा सत्ता में है और उन्होंने एक ऐसा प्रचार सिस्टम बनाया हुआ है जो बहुत उग्र है। भाजपा ऐसे काम कर रही है, जैसे हिटलर ने जर्मनी में प्रोपेगैंडा सिस्टम चलाया था। भाजपा, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, दिल्ली, पंजाब, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड में सत्ता में नहीं है। देश में भाजपा के खिलाफ माहौल बन रहा है। प्रधानमंत्री मोदी सिर्फ गारंटी देते हैं लेकिन उनकी गारंटी पूरी नहीं होती।'
अरविंद केजरीवाल का समर्थन किया
शरद पवार ने अपने एक बयान में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल का भी समर्थन किया। दिल्ली शराब घोटाले में ईडी ने अरविंद केजरीवाल को समन जारी किया हुआ है। इस पर शरद पवार ने कहा कि केंद्र सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 'ईडी के समन जारी किए गए हैं। देश की राजधानी के सीएम के बारे में सभी जानते हैं कि वह एक साफ छवि के व्यक्ति हैं। मुझे हैरानी नहीं होगी अगर वह गिरफ्तार हो जाते हैं। इसका मतलब साफ है कि विरोधी विचारधारा वाले लोगों को निशाना बनाया जा रहा है और सत्ता का दुरुपयोग किया जा रहा है।'
विज्ञापन
सुप्रिया सुले बोलीं- मेरी लड़ाई दिल्ली की ताकत से है
जनसभा के दौरान एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने भी केंद्र सरकार पर हमला बोला। सुप्रिया सुले ने कहा कि 'कभी भी किसी गरीब से लड़ाई नहीं लड़नी चाहिए, अगर आप लड़ना चाहते हैं तो उनसे लड़िए, जो आपसे मजबूत हैं। मेरी लड़ाई महाराष्ट्र में किसी से नहीं है और मैं इनसे लड़ाई करूंगी भी नहीं। मेरी लड़ाई तो दिल्ली की ताकत से है। मैं लोगों से वादा करती हूं कि राज्य में लोगों के लिए सुरक्षित वातावरण बनाया जाएगा। खासकर महिलाओं के लिए और ये मेरा वादा है।'