फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Politics Pankaja Munde Not disgruntled will start preparations for contesting 2024 election Parli

Maharashtra Politics: पंकजा मुंडे बोलीं- पद न मिलने से असंतुष्ट नहीं, जल्द शुरू करूंगी 2024 चुनाव की तैयारी

Wed, 05 Oct 2022 05:45 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 05 Oct 2022 05:45 PM IST
सार

राज्य की पूर्व मंत्री ने कहा कि लोग सोचते हैं कि उनके नेता को कुछ मिलना चाहिए और इसमें कुछ भी गलत नहीं है। मैं 2019 के विधानसभा चुनावों के बाद से कोई पद नहीं संभाल रहा हूं, लेकिन मैं असंतुष्ट नहीं हूं। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि वह परली से फिर से चुनाव लड़ना चाहती हैं, जहां उनके चचेरे भाई और राकांपा नेता धनंजय मुंडे ने उन्हें पिछली बार हराया था। 

विज्ञापन
Maharashtra Politics Pankaja Munde Not disgruntled will start preparations for contesting 2024 election Parli
पंकजा मुंडे, नेता भाजपा - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा नेता पंकजा मुंडे ने बुधवार को कहा कि वह कोई पद नहीं मिलने से असंतुष्ट नहीं हैं। वह जल्द ही 2024 का महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परली से लड़ने की तैयारी शुरू कर देंगी। बीजेपी के दिग्गज नेता दिवंगत गोपीनाथ मुंडे की बेटी बीड जिले के सांवरगांव घाट पर परंपरागत दशहरा रैली को संबोधित कर रही थीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संघर्ष हर किसी के जीवन का हिस्सा है। यहां तक कि छत्रपति शिवाजी महाराज को भी संघर्ष करना पड़ा। स्वर्गीय गोपीनाथ मुंडे को अपने पूरे राजनीतिक जीवन में संघर्ष करना पड़ा। वह केवल साढ़े चार साल के लिए सरकार में आए।
विज्ञापन


पंकजा ने आगे कहा कि वह जनसंघ के विचारक दीनदयाल उपाध्याय की विरासत को आगे बढ़ा रही हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनकी पिछली दशहरा रैलियों में भीड़ देखी है और उनसे इन लोगों के लिए काम करने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य की पूर्व मंत्री ने कहा कि लोग सोचते हैं कि उनके नेता को कुछ मिलना चाहिए और इसमें कुछ भी गलत नहीं है। मैं 2019 के विधानसभा चुनावों के बाद से कोई पद नहीं संभाल रहा हूं, लेकिन मैं असंतुष्ट नहीं हूं। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि वह परली से फिर से चुनाव लड़ना चाहती हैं, जहां उनके चचेरे भाई और राकांपा नेता धनंजय मुंडे ने उन्हें पिछली बार हराया था। 

उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन किसी भी व्यक्ति से ऊपर है। मैं किसी से असंतुष्ट नहीं हूं। अगर पार्टी ने मुझे टिकट दिया, तो मैं 2024 के चुनाव की तैयारी शुरू कर दूंगी। उन्होंने कहा कि जितना हो सका, खुद को बदल लिया और अब उन लोगों की बारी थी, जो उसे बदलना चाहते थे।


मुंडे 2014 और 2019 के बीच राज्य में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार में कैबिनेट मंत्री थीं, लेकिन जब भाजपा इस जून में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट के साथ गठबंधन में फिर से सत्ता में आई, तो उन्हें कैबिनेट में शामिल नहीं किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed