{"_id":"63df71efb3c63f67af2d6fca","slug":"maharashtra-politics-eknath-shinde-mlas-on-aditya-thackeray-over-cm-shinde-controversy-news-and-updates-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra Politics: आदित्य ठाकरे-सीएम शिंदे विवाद में कूदे दो-दो विधायक, कहा- हिम्मत है तो...","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra Politics: आदित्य ठाकरे-सीएम शिंदे विवाद में कूदे दो-दो विधायक, कहा- हिम्मत है तो...
Sun, 05 Feb 2023 02:39 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 05 Feb 2023 02:39 PM IST
सार
आदित्य ठाकरे के बयान के बाद शिंदे गुट के विधायक मंगेश कुदलकर ने कहा है कि इस तरह चुनौती देना ठीक नहीं है। शिंदे सरकार अच्छा काम कर रही है। मैं उनसे हमारे साथ काम करने का अनुरोध करता हूं।
विज्ञापन
आदित्य ठाकरे- एकनाथ शिंदे
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ आदित्य ठाकरे के बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है। अब शिंदे गुट के दो-दो विधायक इस विवाद में कूद चुके हैं और आदित्य ठाकरे को नई चुनौती दे डाली है।
विज्ञापन
दरअसल, शनिवार को शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) नेता आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को असंवैधानिक मुख्यमंत्री करार दिया था। उन्होंने एकनाथ शिंदे को उनके खिलाफ खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। ठाकरे ने कहा था कि मैं अपनी सीट से इस्तीफा दे दूंगा और उन्हें अपनी सीट से इस्तीफा दे देना होगा। उन्हें मेरे खिलाफ वर्ली से चुनाव लड़ने देना चाहिए।
विज्ञापन
चुनौती देना ठीक नहीं, साथ में काम करें
आदित्य ठाकरे के बयान के बाद बालासाहेबची शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक मंगेश कुदलकर ने कहा है कि मैं आदित्य ठाकरे को बताना चाहता हूं कि इस तरह चुनौती देना ठीक नहीं है। शिंदे सरकार अच्छा काम कर रही है। मैं उनसे हमारे साथ काम करने का अनुरोध करता हूं। मैं कुर्ला में इस्तीफा दे दूंगा, उन्हें भी इस्तीफा देना होगा और मेरे खिलाफ चुनाव जीतकर साबित करना होगा।
विज्ञापन
अपरिपक्व नेता की तरह बयान दे रहे आदित्य
वहीं महाराष्ट्र के मंत्री दीपक केसरकार भी इस विवाद में उतर आए हैं। उन्होंने कहा, आदित्य ठाकरे एक अपरिपक्व नेता की तरह बयान दे रहे हैं। वर्ली से जीत सुनिश्चित करने के लिए दो लोगों को एमएलसी बनाया, जो उनके लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हम यह भी कह सकते हैं कि उन्हें वर्ली से इस्तीफा दे देना चाहिए और ठाणे से चुनाव लड़ना चाहिए, लेकिन हम ऐसा नहीं करेंगे क्योंकि यह हमारी संस्कृति में नहीं है।