फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Politics Eknath Shinde faction meet Union Home Minister Amit Shah Naresh Mhaske leaves JPC meeting

Maharashtra Politics: केंद्रीय गृह मंत्री से मिलने पहुचे शिंदे गुट के सांसद, नरेश म्हास्के बैठक के लिए रवाना

Wed, 27 Nov 2024 04:10 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 27 Nov 2024 04:10 PM IST
सार

Maharashtra Politics: एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के सांसद आज संसद में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करने पहुंचे। पार्टी के सांसद नरेश म्हास्के संयुक्त संसदीय समिति की बैठक को छोड़कर इस अहम मुलाकात के लिए संसद से पहुंचे।

विज्ञापन
Maharashtra Politics Eknath Shinde faction meet Union Home Minister Amit Shah Naresh Mhaske leaves JPC meeting
सीएम एकनाथ शिंदे - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के सांसद आज संसद में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करने पहुंचे। पार्टी के सांसद नरेश म्हास्के संयुक्त संसदीय समिति की बैठक को छोड़कर इस अहम मुलाकात के लिए संसद से पहुंचे। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी अटकलों के बीच यह बैठक होने जा रही है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


इससे पहले शिंदे ने मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इस बीच, दिल्ली में केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने एलान कर दिया था कि भाजपा नेतृत्व ने देवेंद्र फडणवीस को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय लिया है, लेकिन पार्टी की ओर से अब तक इस बात की पुष्टि नहीं की गई। शिवसेना नेताओं का कहना है कि विधानसभा चुनाव शिंदे के नेतृत्व में ही लड़ा और जीता गया। उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एकनाथ शिंदे की प्रेस कॉन्फ्रेंस
इस बीच, बुधवार दोपहर को ठाणे में महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, मैं विधानसभा चुनावों में इस शानदार जीत के लिए एक बार फिर महाराष्ट्र के लोगों और मतदाताओं को धन्यवाद देता हूं। बड़ी संख्या में लोगों ने हमारा साथ दिया है। हमने एमवीए के समय रुके हुए कामों को पूरा किया है। मैंने कभी भी अपने आप को मुख्यमंत्री नहीं समझा है। मैं खुद को आम आदमी के तौर पर देखता हूं। मैंने बड़े पैमाने पर प्रचार किया। अगले दिन प्रचार कार्य शुरू करने से पहले 2-3 घंटे सोता था।


ऐसे रहे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम
पिछले हफ्ते आए चुनावी नतीजों में शिवसेना, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के महायुति गठबंधन ने भारी बहुमत के साथ सत्ता बरकरार रखी। महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा में महायुति गठबंधन को 230 सीट और एमवीए को केवल 46 सीट मिलीं। भाजपा को 132, शिवसेना को 57 और एनसीपी को 41 सीटें मिलीं। इसके अलावा चार सीटें अन्य के खाते में गईं। शिवसेना (यूबीटी) 20 सीट जीतकर विपक्षी खेमे में सबसे बड़ी पार्टी बनी। कांग्रेस ने 16 सीटें जीतीं, जबकि राकांपा (शरदचंद्र पवार) 10 सीट के साथ सबसे पीछे रही।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed