फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Politics Crisis Double Bench Will Hear Two Different Petitions Filed in SC on Crisis News in Hindi

Maharashtra Political Crisis: शिंदे और उद्धव गुट ने सुप्रीम कोर्ट में उतारी दिग्गजों की फौज, इन वकीलों की दलीलों को काटना है मुश्किल 

Mon, 27 Jun 2022 09:44 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 27 Jun 2022 09:44 AM IST
सार

शिंदे और ठाकरे ने सुप्रीम अदालत में अपना-अपना पक्ष रखने के लिए ऐसे वकीलों को चुना है, जिनकी दलीलों को काटना किसी के लिए भी मुश्किल होता है। आइए जानते हैं सुप्रीम कोर्ट क्यों पहुंचा मामला और कौन से नामी वकील करेंगे जिरह...

विज्ञापन
Maharashtra Politics Crisis Double Bench Will Hear Two Different Petitions Filed in SC on Crisis News in Hindi
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र की सियासी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुकी है। आज इस मामले में सुनवाई भी होनी है। ऐसे में शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने केस जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। दोनों पक्षों की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में दिग्गजों की फौज खड़ी की गई है। शिंदे और ठाकरे ने सुप्रीम अदालत में अपना-अपना पक्ष रखने के लिए ऐसे वकीलों को चुना है, जिनकी दलीलों को काटना किसी के लिए भी मुश्किल होता है। आइए जानते हैं सुप्रीम कोर्ट क्यों पहुंचा मामला और कौन से नामी वकील करेंगे जिरह...
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट क्यों पहुंचा मामला

महाराष्ट्र में छाए सियासी संकट के बीच एकनाथ शिंदे गुट सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है। शिंदे की ओर से उनको विधायक दल के नेता के पद से हटाए जाने, बागी विधायकों को नोटिस दिए जाने और डिप्टी स्पीकर द्वारा अविश्वास प्रस्ताव खारिज किए जाने को लेकर याचिका दायर की है। दरअसल, बगावत के बाद शिवसेना ने एकनाथ शिंदे पद से हटाकर अजय चौधरी को विधायक दल का नेता बनाया है। वहीं डिप्टी स्पीकर के खिलाफ शिंदे गुट की ओर से अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, जिसे डिप्टी स्पीकर ने खारिज कर दिया था। वहीं शिंदे गुट के बागी विधायकों को कहना है कि डिप्टी स्पीकर की ओर से भेजे गए नोटिस अवैध हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शिंदे गुट की तरफ से ये वकील करेंगे जिरह 

सुप्रीम कोर्ट के जजों के सामने मजबूती से दलीलें पेश करने के लिए एकनाथ शिंदे गुट ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। उनकी ओर से वकीलों की लिस्ट में पहला नाम नामी वकील हरीश साल्वे का है। वहीं शिंदे गुट ने भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल और मशहूर वकील मुकुल रोहतगी को भी केस की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा मनिंदर सिंह और महेश जेठमलानी भी शिंदे गुट की तरफ से जिरह करेंगे। 

विज्ञापन

उद्धव ने भी उतारी बड़े वकीलों की फौज

उधर, सीएम उद्धव ठाकरे भी इस केस को हारना नहीं चाहते हैं। ऐसे में उन्होंने अपने केस की जिम्मेदारी दिग्गज अभिषेक मनु सिंघवी को सौंपी है। वहीं जाने माने वकील कपिल सिब्बल भी उद्धव ठाकरे की ओर से कोर्ट में उनका पक्ष रखेंगे। इसके अलावा राजीव धवन और देवदत्त कामत भी दलील पेश करेंगे। 

डिप्टी स्पीकर की तरफ से भी बड़े वकील 

महाराष्ट्र के डिप्टी स्पीकर नरहरि जिरवाल ने भी अपना पक्ष रखने के लिए जाने माने वकील रवि शंकर जांध्याल को जिम्मेदारी सौंपी है। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जेबी पारदीवाला की बेंच आज इस मामले में सुनवाई करेगी। 

शिंदे गुट ने फिर बुलाई बागी विधायकों की बैठक 

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले एकनाथ शिंदे ने शिवसेना के सभी बागी विधायकों की फिर से बैठक बुलाई है। जानकारी के मुताबिक, गुवाहाटी के होटल रेडिसन ब्लू में यह बैठक सुबह 10 बजे से होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed