{"_id":"65bf1c722e6f389b1e06e106","slug":"maharashtra-politics-chhagan-bhujbal-resignation-bjp-obc-ashishrao-r-deshmukh-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: 'भाजपा के DNA में हैं ओबीसी', छगन भुजबल के इस्तीफे पर बोले सरकार के सह-प्रवक्ता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: 'भाजपा के DNA में हैं ओबीसी', छगन भुजबल के इस्तीफे पर बोले सरकार के सह-प्रवक्ता
Sun, 04 Feb 2024 10:47 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: श्वेता महतो
Updated Sun, 04 Feb 2024 10:47 AM IST
सार
महाराष्ट्र सरकार के सह-प्रवक्ता आशीषराव आर देशमुख ने कहा कि भाजपा हमेशा ओबीसी का समर्थन करती है। भाजपा के डीएनए में ओबीसी है। छगन भुजबल को ओबीसी के बारे में चिंता नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
छगन भुजबल, आशीषराव आर. देशमुख
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के विधायक छगन भुजबल ने खुलासा किया कि उन्होंने साल नवंबर में महाराष्ट्र मंत्रीमंडल से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे पर महाराष्ट्र सरकार के सह-प्रवक्ता आशीषराव आर देशमुख ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा हमेशा ओबीसी के समर्थन में है।
भाजपा ओबीसी का समर्थन करती है
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'भाजपा हमेशा ओबीसी का समर्थन करती है। भाजपा के डीएनए में ओबीसी है। छगन भुजबल को ओबीसी के बारे में चिंता नहीं करनी चाहिए। भाजपा ओबीसी के साथ मजबूती से खड़ी है। मुझे पूरा यकीन है कि उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जाएगा।'
बता दें कि महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल ने राज्य सरकार पर ओबीसी कोटा में मराठा समुदाय को पिछले दरवाजे से प्रवेश की सुविधा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने शनिवार को खुलासा किया कि वह पिछले नवंबर में राज्य मंत्रिमंडल से अपना इस्तीफा भी दे चुके हैं। बता दें भुजबल एनसीपी के अजित पवार के नेतृत्व वाले गुट में शामिल हैं। साथ ही महाराष्ट्र सरकार में मंत्री हैं।
विज्ञापन
अहमदनगर में एक रैली को संबोधित करते हुए भुजबल ने दोहराया कि वह मराठों को आरक्षण मिलने के विरोध में नहीं हैं, लेकिन मौजूदा ओबीसी कोटा साझा करने के खिलाफ हैं। छगन भुजबल ने बताया कि वह दो महीने से ज्यादा वक्त तक चुप रहे क्योंकि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने उन्हें इस बारे में नहीं बोलने के लिए कहा था।