{"_id":"63580900b7ce9a1d447918e1","slug":"maharashtra-politics-cabinet-expansion-soon-most-of-new-entrants-will-be-mos-devendra-fadnavis","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द, फडणवीस बोले- ज्यादातर नए मंत्री बनेंगे राज्य मंत्री","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द, फडणवीस बोले- ज्यादातर नए मंत्री बनेंगे राज्य मंत्री
Tue, 25 Oct 2022 09:34 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 25 Oct 2022 09:34 PM IST
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस
- फोटो : PTI
महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द हो सकता है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि राज्य मंत्रिमंडल का शीघ्र ही विस्तार किया जाएगा। ज्यादातर नये मंत्री राज्य मंत्री होंगे। फिलहाल राज्य मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत 18 कैबिनेट मंत्री हैं।
विज्ञापन
शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट के नौ और सहयोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नौ मंत्री राज्य कैबिनेट का हिस्सा हैं। शिंदे की बगावत के बाद शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस की उद्धव ठाकरे नीत गठबंधन सरकार गिर गई थी और 30 जून को शिंदे-फडणवीस की सरकार ने जिम्मा संभाला था। 30 जून को केवल शिंदे और फडणवीस ने शपथ ली थी। इसके बाद नौ अगस्त को मंत्रिमंडल का पहला विस्तार किया गया था। महाराष्ट्र में मंत्रिपरिषद में 43 तक मंत्री हो सकते हैं।
विज्ञापन
जब फडणवीस से पूछा गया कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) का बहुप्रतीक्षित चुनाव कब होगा? इस पर उन्होंने कहा कि यह कोर्ट को तय करना है। वह बीएमसी चुनाव और ओबीसी राजनीतिक कोटे को लेकर कोर्ट में दायर की गयी याचिकाओं का परोक्ष रूप से जिक्र कर रहे थे।
विज्ञापन