फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Political News and Updates: Nana Patole says People now realise mistake of choosing BJP

Politics: नाना पटोले बोले- जनता को BJP को चुनने की गलती का एहसास हो गया, वे अगले चुनावों में इसे सुधारना चाहते

Fri, 07 Jul 2023 08:10 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, ठाणे/औरंगाबाद।
पीटीआई, ठाणे/औरंगाबाद। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 07 Jul 2023 08:10 PM IST
सार

नाना पटोले ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता अब भाजपा को चुनने के मूड में नहीं है क्योंकि जिस तरह से उन्होंने धमकी का प्रयोग किया और सत्ता को कायम रखने के लिए हथकंडे अपनाए हैं उससे वह थक चुकी है। उन्होंने कहा कि वह (जनता) अगले चुनाव में इस गलती को सुधारना चाहती है।

विज्ञापन
Maharashtra Political News and Updates: Nana Patole says People now realise mistake of choosing BJP
कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले। - फोटो : पीटीआई (फाइल फोटो)

विस्तार

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने शुक्रवार को कहा कि राज्य की जनता को अब एहसास हो गया कि उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में मतदान कर बड़ी गलती की है और अब वे आगामी चुनाव में इसे 'सुधारना' चाहते हैं। वह ठाणे में आयोजित पार्टी कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे। पटोले ने विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की याचिका गुजरात उच्च न्यायालय में खारिज होने को लेकर केंद्र पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने उच्च न्यायालय से ‘मोदी उपनाम’ पर की गई उनकी टिप्पणी के मामले में मानहानि का दोषी ठहराने उन्हें सुनाई गई सजा पर रोक लगाने का अनुरोध किया था।

विज्ञापन


पटोले ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता अब भाजपा को चुनने के मूड में नहीं है क्योंकि जिस तरह से उन्होंने धमकी का प्रयोग किया और सत्ता को कायम रखने के लिए हथकंडे अपनाए हैं उससे वह थक चुकी है। उन्होंने कहा कि वह (जनता) अगले चुनाव में इस गलती को सुधारना चाहती है। उन्होंने कहा कि राज्य विभिन्न समस्याओं से घिरा है और भाजपा विरोधी दलों के विधायकों का ‘अपहरण’ करने में लगी है और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) का हालिया घटनाक्रम इसका उदाहरण है।

विज्ञापन


पटोले ने कहा, भाजपा ने एमवीए (महा विकास आघाडी) का मखौल उड़ाया था और देखिए अब वह खुद क्या कर रही है। एमवीए तीन दलों का गठबंधन है जिसमें कांग्रेस, अविभाजित राकांपा और शिवसेना शामिल थे। तीनों दल उद्धव ठाकरे नेतृत्व में पिछले साल एकनाथ शिंदे के बगावत और भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने तक सत्ता में थे। पटोले ने कहा कि पहले ही सत्तारूढ़ गठबंधन के घटकों भाजपा, शिंदे नीत शिवसेना और अजित पवार नीत राकांपा में खींचतान है एवं आने वाले दिनों में यह और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सत्तारूढ़ पार्टियों पर महाराष्ट्र के स्वास्थ्य अवसंरचना को नजर अंदाज करने का आरोप लगाया। पटोले ने कहा कि कांग्रेस विधानमंडल के आगामी सत्र में राज्य के कुल बजट में 10 प्रतिशत स्वास्थ्य क्षेत्र को आंवटित करने की मांग करेगी। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार जनता को एक के बाद एक नए तरीके से लूट रही है और माल एवं सेवा कर (जीएसटी) इसका उदाहरण है। उन्होंने सरकार को ‘डाकू’ (डकैत) करार दिया।

अजित पवार के बाद विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के सवाल पर पटोले ने कहा जिस विपक्षी पार्टी के सबसे अधिक विधायक होंगे उसे यह पद मिलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कोई विधायक सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल नहीं हो रहा है और इस संबंध में अफवाहें जानबूझकर फैलाई जा रही है। पटोले ने दावा किया कि राहुल गांधी की कन्याकुमारी से श्रीनगर तक निकाली गई ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से कांग्रेस मजबूत हुई है और इससे भाजपा चिंतित है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुने हुए प्रतिनिधियों की ‘चोरी’ की है और ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) और सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल कर धमकाने में संलग्न है।

पीएम के नेतृत्व में भरोसा रखने वालों के लिए हमारे दरवाजे खुले हैं: भाजपा नेता दानवे

Maharashtra Political News and Updates: Nana Patole says People now realise mistake of choosing BJP
केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे। - फोटो : सोशल मीडिया

अजित पवार के नेतृत्व में आठ राकांपा विधायकों के महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल होने के कुछ दिनों बाद केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रावसाहेब दानवे ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी के दरवाजे उन लोगों के लिए खुले हैं जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास है। 

गौरतलब है कि दो जुलाई को अजित पवार ने शिंदे-भाजपा सरकार में डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी। उनके प्रति निष्ठा रखने वाले राकांपा गुट के आठ अन्य विधायकों ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली थी। भाजपा के एक समय के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी के सरकार में शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर दानवे ने कहा, हमारा रुख स्पष्ट है- जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास है, वे हमारे साथ जुड़ सकते हैं या हमारे सहयोगी बन सकते हैं। हमारे दरवाजे उनके लिए खुले हैं।

केंद्रीय मंत्री मध्य महाराष्ट्र में औरंगाबाद के पास विश्व प्रसिद्ध अजंता गुफाओं के भूवैज्ञानिक पहलुओं के बारे में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण द्वारा आयोजित एक जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे। दानवे ने कहा, अगर वे सरकार चलाने के लिए तय किए गए फॉर्मूले का पालन करने के लिए तैयार हैं, तो वे भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल हो सकते हैं।

भाजपा नेता और महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे को लेकर चल रही अटकलों के बारे में पूछे जाने पर दानवे ने कहा कि उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि वह किसी अन्य राजनीतिक दल में शामिल नहीं हो रही हैं। जालना से लोकसभा सांसद ने कहा, ऐसे कई लोग हैं जो अफवाहें फैलाते हैं। उन्होंने (पंकजा मुंडे) कई बार स्पष्ट किया है कि वह किसी अन्य पार्टी में शामिल नहीं हो रही हैं।

मुंबई में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुंडे ने कहा कि उन्होंने कभी भी पार्टी के हित के खिलाफ काम नहीं किया है और उन्होंने जोर देकर कहा कि वह चाहती हैं कि भाजपा की जनसंघ नेता दीन दयाल उपाध्याय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की विचारधारा बरकरार रहे क्योंकि वह उसी भावना के साथ बड़ी हुई हैं।
पूर्व राज्य मंत्री ने यह भी कहा कि उन्होंने एक टीवी चैनल पर मुकदमा करने की योजना बनाई है, जिसने उनकी कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात के बारे में झूठी रिपोर्ट दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed