{"_id":"5dde66fc8ebc3e54eb2a8a36","slug":"maharashtra-political-events-will-not-affect-jharkhand-elections-ravi-shankar-prasad","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविशंकर प्रसाद ने जारी किया झारखंड चुनाव के लिए जनसंकल्प पत्र, कहा- यहां महाराष्ट्र का प्रभाव नहीं ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रविशंकर प्रसाद ने जारी किया झारखंड चुनाव के लिए जनसंकल्प पत्र, कहा- यहां महाराष्ट्र का प्रभाव नहीं
Wed, 27 Nov 2019 05:38 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: Mohit Mudgal
Updated Wed, 27 Nov 2019 05:38 PM IST
विज्ञापन
रविशंकर प्रसाद
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए जनसंकल्प पत्र जारी करते हुए केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि महाराष्ट्र की राजनीतिक घटनाओं और हरियाणा के चुनाव परिणामों का झारखंड के विधानसभा चुनावों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यहां भाजपा को पूर्ण बहुमत प्राप्त होगा और हम स्थिर सरकार बनाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सेवा करने पर जनता आशीर्वाद देती है। इसका परिणाम मिलता है। हाल में लोकसभा चुनाव के परिणाम और हरियाणा तथा महाराष्ट्र के चुनाव परिणाम देखकर इसका आप स्वयं अनुमान भी लगा सकते हैं।
विज्ञापन
जब उनसे पूछा गया कि क्या हरियाणा के चुनाव परिणाम और महाराष्ट्र में राजनीतिक घटना का झारखंड के चुनावों पर भी प्रभाव पड़ सकता है तो रविशंकर ने इससे इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड में ऐसी कोई उम्मीद नहीं है, यहां पूर्ण बहुमत की और स्थाई सरकार बनेंगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में हम सरकार में हैं। दुष्यंतजी ने स्पष्ट कहा है कि वह कांग्रेसवाद और उसकी नीतियों में विश्वास नहीं करते हैं।
विज्ञापन