फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Political Crisis live: Shiv sena bjp congress NCP Uddhav Thakre Sharad pawar

महाराष्ट्र: शिवसेना को समर्थन देने पर बोली एनसीपी, एनडीए से तोड़ना होगा रिश्ता

Sun, 10 Nov 2019 09:27 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: आसिम खान Updated Sun, 10 Nov 2019 09:27 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Political Crisis live: Shiv sena bjp congress NCP Uddhav Thakre Sharad pawar
देवेंद्र फडणवीस-उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर अभी तक पेंच फंसा हुआ है। भाजपा ने महाराष्ट्र में सरकार नहीं बनाने का फैसला किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि पार्टी महाराष्ट्र में सरकार नहीं बनाएगी। उन्होंने कहा कि शिवसेना ने जनादेश का अपमान किया है। वहीं, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शिवसेना से सरकार बनाने के बारे में पूछा है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

महाराष्ट्र सरकार गठन पर कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने कहा कि हम हाल के घटनाक्रमों पर नजर रख रहे हैं। हम अभी बैठक कर रहे हैं और हमारे सामने मौजूद सभी विकल्पों पर चर्चा कर रहे हैं। हमने अभी कुछ तय नहीं किया है। 
 


 

एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि अगर गवर्नर शिवसेना को सरकार बनाने का दावा करने के लिए आमंत्रित करते हैं तो हम अपने अगले कदम के बारे में सोचेंगे। अभी हमें शिवसेना से कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। कांग्रेस और राकांपा मिलकर अंतिम फैसला लेंगे जिसे पवार साहब द्वारा घोषित किया जाएगा।

उन्होंने शिवसेना से मांग करते हुए कहा कि हमने 12 नवंबर को अपने विधायकों की बैठक बुलाई है। यदि शिवसेना हमारा समर्थन चाहती है, तो उन्हें यह घोषणा करनी होगी कि उनका भाजपा से कोई संबंध नहीं है और उन्हें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से हाथ खींचना होगा। उनके सभी मंत्रियों को केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना होगा।
 



 
विज्ञापन

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी शिवसेना से सरकार बनाने के बारे में पूछा है।
 



 

आदित्य ठाकरे और शिवसेना के अन्य नेता मातोश्री (ठाकरे निवास) पहुंचे हैं।
 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed