फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Political Crisis : Dirty politics on to destabilise uddhav government said Sanjay Raut Sachin vaze MVA Parambir singh Anil deshmukh

वाजे की चिट्ठी से गरमाई सियासत: राउत बोले-उद्धव सरकार गिराने के लिए हो रही 'डर्टी पॉलिटिक्स'

Thu, 08 Apr 2021 01:21 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 08 Apr 2021 01:21 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Political Crisis :  Dirty politics on to destabilise uddhav government said   Sanjay Raut Sachin vaze MVA Parambir singh Anil deshmukh
संजय राउत - फोटो : facebook.com/sanjayraut.official

मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर विस्फोटक से भरी स्कॉर्पियो मिलने और वाहन के कथित मालिक मनसुख हिरेन की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी मुंबई पुलिस क्राइम के पूर्व अधिकारी सचिन वाजे ने पत्र लिख लिख धन उगाही के आरोप लगाए हैं। इसके बाद शिवसेना सांसद संजय राउत ने गुरुवार को कहा कि महाराष्ट्र में महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार को अस्थिर करने के लिए गंदी राजनीति (डर्टी पॉलिटिक्स) की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी साजिशें कामयाब नहीं होंगी।

विज्ञापन


राउत का यह बयान तब आया है, जब एक दिन पहले निलंबित पुलिसकर्मी सचिन वाजे ने एक पत्र में दावा किया कि राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने मुंबई पुलिस में उनकी सेवा जारी रखने के लिए दो करोड़ रुपये मांगे थे और एक अन्य मंत्री अनिल परब ने उनसे ठेकेदारों से पैसा इकट्ठा करने के लिए कहा था।
विज्ञापन


शिवसेना नेता परब ने बुधवार को वाजे के दावों को खारिज कर दिया और कहा कि वह आरोपों की जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने दिवंगत शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे की कसम खाई और कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राउत बोले- जेल में बंद आरोपियों से पत्र लिखवाने का चलन

राउत ने गुरुवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जेल में बंद आरोपियों से पत्र लिखवाने का नया चलन शुरू हुआ है। राज्यसभा सदस्य ने कहा कि देश ने पहले कभी इस तरीके से गंदी राजनीतिक खेल खेलते हुए नहीं देखा जिसमें जांच एजेंसियों और राजनीतिक दलों के आईटी सेल का इस्तेमाल कर चरित्र हनन किया जाए और जेल में बंद आरोपियों से पत्र लिखवाए जाएं।

कहा, कोशिश नहीं होंगी कामयाब
राउत ने कहा कि एमवीए सरकार को कमजोर तथा अस्थिर करने की कोशिशें सफल नहीं होंगी। उन्होंने कहा, ‘‘मैं अनिल परब को जानता हूं। वह कट्टर शिव सैनिक हैं और बालासाहेब ठाकरे के नाम पर कभी झूठी कसम नहीं खाएंगे।’’  शिवसेना महाराष्ट्र में राकांपा और कांग्रेस के साथ सत्ता में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed