फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra police station firing who is bjp mla ganpat gaikwad and shiv sena mahesh gaikwad political reactio

Maharashtra: कौन हैं गणपत गायकवाड़, जिन्होंने पुलिस स्टेशन में शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ को मारी गोलियां

Sat, 03 Feb 2024 11:30 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 03 Feb 2024 11:30 AM IST
सार

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, 'भाजपा के बॉस 'सागर' बंगले में बैठे हैं और शिंदे गुट के बॉस 'वर्षा' बंगले में बैठे हैं, इसलिए दोनों पार्टियों के पदाधिकारियों और विधायकों को लगता है कि वह पुलिस के साथ खेल सकते हैं और कानून को अपने हाथ में ले सकते हैं।'

विज्ञापन
maharashtra police station firing who is bjp mla ganpat gaikwad and shiv sena mahesh gaikwad political reactio
शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ और भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र के उल्हासनगर में भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ द्वारा एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के नेता महेश गायकवाड़ को गोली मारने के आरोपों पर राजनीति गरमा गई है। विपक्ष ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पुलिस ने इस मामले में भाजपा विधायक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। 
विज्ञापन


कौन हैं गणपत गायकवाड़ और महेश गायकवाड़
गणपत गायकवाड़, कल्याण ईस्ट सीट से भाजपा विधायक हैं। गायकवाड़ तीन बार के विधायक है और साल 2009 से लगातार चुनाव जीत रहे हैं। गणपत गायकवाड़ दो बार निर्दलीय विधायक रहे हैं। गायकवाड़ ने सुलभा गायकवाड़ से शादी की है और इनके तीन बच्चे वैभव गायकवाड़, सयाली गायकवाड़ और प्रणव गायकवाड़ हैं। वहीं शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ कोरपोरेटर हैं और सीएम एकनाथ शिंदे के करीबी माने जाते हैं। महेश गायकवाड़ उल्हासनगर शिवसेना के प्रमुख भी हैं। 
विज्ञापन


विपक्ष ने सरकार पर लगाए आरोप
महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता विजय वडेत्तिवार ने घटना को लेकर सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किए एक पोस्ट में लिखा 'उल्हासनगर के एक पुलिस स्टेशन में भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ और शिंदे गुट के कोरपोरेटर के बीच फायरिंग की घटना हुई है। भाजपा के बॉस 'सागर' बंगले में बैठे हैं और शिंदे गुट के बॉस 'वर्षा' बंगले में बैठे हैं, इसलिए दोनों पार्टियों के पदाधिकारियों और विधायकों को लगता है कि वह पुलिस के साथ खेल सकते हैं और कानून को अपने हाथ में ले सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के नेता आनंद दुबे ने घटना को लेकर कहा यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि 'जिस विधायक को लोगों की भलाई के लिए काम करना चाहिए, वे लोगों पर फायरिंग कर रहे हैं। तीन इंजन की सरकार में दो पार्टियों के नेता लड़ रहे हैं और एक दूसरे को मारने की कोशिश कर रहे हैं।'


पुलिस स्टेशन में हुई फायरिंग
भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ और शिवेसना नेता महेश गायकवाड़ के बीच कल्याण ईस्ट में एक संपत्ति पर मालिकाना हक को लेकर विवाद चल रहा है। इस मुद्दे पर दोनों पक्ष बीती 31 जनवरी को आमने-सामने आ गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों पक्ष इसी मामले में शिकायत करने के लिए शुक्रवार शाम को उल्हासनगर के हिल लाइन पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों में फिर विवाद हो गया और विवाद इतना बढ़ा कि भाजपा विधायक पर आरोप है कि उन्होंने महेश गायकवाड़ और उनके समर्थकों पर फायरिंग कर दी। घटना में शिवसेना नेता और उनके एक समर्थक को दो-दो गोलियां लगी हैं। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने इस मामले में भाजपा विधायक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। भाजपा विधायक का दावा है कि दूसरे पक्ष ने उनके बेटे के साथ बदतमीजी की, ऐसे में उन्होंने आत्मरक्षा में गोलियां चलाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed