{"_id":"630f66eb6cef427e44534086","slug":"maharashtra-police-seize-provocative-decoration-material-on-shiv-sena-split-at-kalyan-ganesh-pandal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: कल्याण गणेश पंडाल से पुलिस ने जब्त की भड़काऊ सामग्री, 'शिवसेना में फूट' थीम पर हुई थी सजावट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: कल्याण गणेश पंडाल से पुलिस ने जब्त की भड़काऊ सामग्री, 'शिवसेना में फूट' थीम पर हुई थी सजावट
Wed, 31 Aug 2022 07:19 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Wed, 31 Aug 2022 07:19 PM IST
सार
जून में शिवसेना के वरिष्ठ नेता एकनाथ शिंदे और 39 विधायकों ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह कर दिया था। जिसके बाद उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार गिर गई थी। इसके बाद एकनाथ शिंदे 30 जून को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मदद से मुख्यमंत्री बने थे।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस(फाइल)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश भर में आज से गणेश उत्सव की शुरुआत हो गई है। खासतौर से महाराष्ट्र में मनाए जाने वाले इस त्यौहार को लेकर वहां पंडाल सजाए गए हैं। वहीं, महाराष्ट्र पुलिस ने बुधवार को ठाणे जिले के कल्याण शहर में एक गणेश पंडाल के खिलाफ कार्रवाई की है। साथ ही पंडाल सजाने वाले संगठन विजय तरुण मंडल के पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की है। महाराष्ट्र पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस ने की कार्रवाई
पुलिस अधिकारी ने बताया कि कल्याण शहर में एक गणेश पंडाल में शिवसेना में हाल ही में हुए विभाजन से संबंधित "आपत्तिजनक और उत्तेजक" सजावट सामग्री जब्त की गई है। इस कार्रवाई के दौरान बुधवार से शुरू हुए दस दिवसीय गणेश चतुर्थी उत्सव के लिए सजावट के रूप में लगाए गए होर्डिंग्स भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विजय तरुण मंडल के अध्यक्ष ने लगाया पुलिस पर आरोप
वहीं, इस कार्रवाई को लेकर विजय तरुण मंडल के अध्यक्ष विजय साल्वी ने पुलिस पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की ये कार्रवाई अनुचित है। इतना ही नहीं उन्होंने इसे पुलिस की निरंकुशता करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि हर साल हम अपने पंडाल में विभिन्न विषयों को ध्यान में रखते हुए सजावट करते हैं और उसी से संबंधित होर्डिंग्स लगाते हैं। इस साल की थीम शिवसेना में विभाजन थी। उन्होंने कहा कि पुलिस कार्रवाई 'हिटलरशाही' है।
विज्ञापन
विजय तरुण मंडल के अध्यक्ष विजय साल्वी ने आगे बताया कि मंडल पिछले 58 वर्षों से ये त्योहार मना रहा है। इतना ही नहीं उन्होंने ये दावा भी किया कि आयोजकों ने पहले पुलिस को सजावटी प्रदर्शन दिखाया था और निर्देशानुसार कुछ बदलाव भी किए थे।
कल्याण पुलिस ने दिया ये बयान
वहीं, कल्याण पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि विजय तरुण मंडल पहले भी इस तरह के भड़काऊ और आपत्तिजनक सजावट करता रहा है। उन्होंने बताया कि विजय तरुण मंडल के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
गौरतलब है कि जून में शिवसेना के वरिष्ठ नेता एकनाथ शिंदे और 39 विधायकों ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह कर दिया था। जिसके बाद उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार गिर गई थी। इसके बाद एकनाथ शिंदे 30 जून को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मदद से मुख्यमंत्री बने थे।