फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Police registered case against dancer Vaishnavi Patil for shooting Lavani inside Lal Mahal related to Chhatrapati Shivaji news in hindi

महाराष्ट्र: पुणे में शिवाजी महाराज से जुड़े लाल महल पर नृत्यांगना ने बनाया वीडियो, केस दर्ज

Sat, 21 May 2022 02:07 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 21 May 2022 02:07 PM IST
सार

लाल महल शहर के बीचोबीच स्थित लाल रंग की इमारत है, जहां मराठा योद्धा शिवाजी महाराज ने अपने बचपन के कई वर्ष गुजारे थे। यहीं पर एक वीडियो शूट करने के लिए नृत्यांगना वैष्णवी पाटिल को माफी मांगनी पड़ी है। 

विज्ञापन
Maharashtra Police registered case against dancer Vaishnavi Patil for shooting Lavani inside Lal Mahal related to Chhatrapati Shivaji news in hindi
लाल महल में नृत्य का वीडियो शूट करने पर वैष्णवी पाटिल केस दर्ज हुए। - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र पुलिस ने पुणे में छत्रपति शिवाजी महाराज से संबंधित लाल महल पर भारतीय लोक नृत्य लावणी की शूटिंग करने के आरोप में एक महिला कलाकार और तीन अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। शिवाजी महाराज ने अपने जीवन के कई आरंभिक वर्ष इस स्थान पर गुजारे थे।
विज्ञापन


राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) समेत कुछ राजनीतिक संगठनों ने नृत्य संबंधी वीडियो की निंदा की, जिसके चलते नृत्यांगना वैष्णवी पाटिल को माफी मांगनी पड़ी। अधिकारी ने कहा कि पाटिल और तीन अन्य के खिलाफ लाल महल के चौकीदार की शिकायत पर शुक्रवार रात फराशखाना थाने में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन


लाल महल शहर के बीचोबीच स्थित लाल रंग की इमारत है, जहां मराठा योद्धा शिवाजी महाराज ने अपने बचपन के कई वर्ष गुजारे थे। पुलिस अधिकारी ने कहा, 'वैष्णवी पाटिल ने सोमवार को लाल महल में लावणी नृत्य की प्रस्तुति दी और उनके साथ मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बनाया, जिसे उन्होंने बाद में सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर दिया। उस समय ड्यूटी कर रहे चौकीदार की शिकायत में कहा गया है उसने उन्हें स्मारक के परिसर में नृत्य नहीं करने और वीडियो नहीं बनाने के लिये कहा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295 और 186 के तहत मामला दर्ज किया गया है। लावणी महाराष्ट्र का लोकप्रिय लोक नृत्य है, जिसमें कामुक भावभंगिमाओं की अधिकता होती है। महाराष्ट्र के मंत्री तथा राकांपा के नेता जितेंद्र अव्हाड ने घटना की निंदा की।


उन्होंने ट्वीट किया, 'शिवाजी महाराज का लाल महल नृत्य की वीडियो शूट करने के लिये नहीं है। ऐसा दोबारा नहीं होना चाहिये। यदि किसी ने ऐसा किया है (नृत्य का वीडियो बनाया हो), तो उसे अपलोड न करें।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed