फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Police registered a case against BJP MLA Mahesh Landge for flouting corona norms at a wedding ceremony

पुणे: भाजपा विधायक समेत 60 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, लॉकडाउन नियमों की उड़ाईं धज्जियां

Tue, 01 Jun 2021 10:54 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 01 Jun 2021 10:54 AM IST
सार

महाराष्ट्र के पुणे में भाजपा विधायक समेत 60 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। ये लोग लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन कर रहे थे।

विज्ञापन
Maharashtra Police registered a case against BJP MLA Mahesh Landge for flouting corona norms at a wedding ceremony
wedding ceremony - फोटो : एएनआई

विस्तार

देश में अभी कोरोना वायरस की दूसरी लहर जारी है। इधर महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में काफी गिरावट दर्ज की गई है लेकिन कोरोना प्रतिबंधों का अभी भी पालन करना होगा। वहीं लॉकडाउन के बावजूद कई जगह पर लोग नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

 

महाराष्ट्र के पुणे में भी भाजपा विधायक समेत 60 लोगों पर लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगा है। महाराष्ट्र पुलिस ने पुणे में एक शादी में शामिल हुए भाजपा विधायक महेश लांडगे समेत 60 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ये लोग शादी में लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि देश में कोरोना की रफ्तार धीमी हो रही है। 54 दिन बाद देश में कोरोना के सबसे कम दर्ज किए गए है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 1.27 लाख मामले दर्ज किए गए हैं और इस बीच 2795 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के आगे दम तोड़ा है। हालांकि सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed