फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Police reduces duty hours of women constables to help them balance work and home life

महाराष्ट्र पुलिस का फैसला: महिला कॉन्सटेबलों के काम के घंटों में कटौती, घर और काम में संतुलन बनाने में मिलेगी मदद

Fri, 24 Sep 2021 04:22 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 24 Sep 2021 04:22 PM IST
सार

महाराष्ट्र पुलिस ने अपनी महिला कॉन्स्टेबल कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए उनके काम के घंटों में चार घंटे की कमी कर दी है। माना जा रहा है कि इस फैसले महिला कॉन्स्टेबल अपने घर और काम में बेहतर संतुलन बना सकेंगी और तनावमुक्त होकर काम कर सकेंगी। 

विज्ञापन
Maharashtra Police reduces duty hours of women constables to help them balance work and home life
महाराष्ट्र पुलिस - फोटो : फाइल

विस्तार

महाराष्ट्र पुलिस ने अपनी महिला कॉन्सटेबलों के काम के घंटों में कमी करने का फैसला किया है। यह निर्णय इसलिए लिया गया है ताकि महिला कॉन्सटेबल घर और काम के बीच संतुलन बना सकें। अभी तक महिला कॉन्स्टेबलों को 12 घंटे काम करना पड़ता था लेकिन अब यह अवधि घटाकर आठ घंटे कर दी गई है। 

विज्ञापन


राज्य पुलिस महानिदेशक संजय पांडेय ने इस पहल की शुरुआत की पुष्टि की। इससे पहले यह तरीका नागपुर सिटी, अमरावती सिटी और पुणे ग्रामीण में लागू किया जा चुका है। इन तीन इन क्षेत्रों में इस पहल को प्रायोगिक तौर पर पिछले महीने शुरू किया गया था। पांडेय ने कहा कि इस पहल के अच्छे परिणाम मिले हैं।
विज्ञापन


नागपुर में 28 अगस्त को इस पहल की शुरुआत करने वाले पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कि योजना की शुरुआत महिला कॉन्स्टेबलों की मदद करने के लिए की गई था जिससे उन्हें अपने घर की जिम्मेदारियों और अपने कार्यस्थल के दायित्वों के बीच संतुलन बनाने में मदद मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहल के दिखे हैं सकारात्मक परिणाम
उन्होंने कहा कि काम के घंटों में कटौती करने के बाद अब वह अपने परिवार के सदस्यों और बच्चों को पहले से अधिक समय दे सकेंगी। अमरावती सिटी की पुलिस आयुक्त आरती सिंह ने कहा कि हमें इस पहल के कुछ सकारात्मक परिणाम देखने को मिले हैं। महिला कॉन्स्टेबल अब बिना तनाव के ड्यूटी कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed