{"_id":"63b58dd4a62eba3d263e73c9","slug":"maharashtra-police-file-charge-sheet-in-cyrus-mistry-car-crash-in-palghar-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: साइरस मिस्त्री की कार दर्घटना मामले में पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट, चार महीने पहले हुआ था हादसा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: साइरस मिस्त्री की कार दर्घटना मामले में पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट, चार महीने पहले हुआ था हादसा
Wed, 04 Jan 2023 08:01 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 04 Jan 2023 08:01 PM IST
सार
54 वर्षीय कारोबारी साइरस मिस्त्री और उनके सहयोगी जहांगीर पंडोली चार सितंबर को उस समय मौत हो गई थी, जब उनकी लग्जरी कार मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर सूर्या नदी प बने पुल पर डिवाइडर से टकरा गई थी।
विज्ञापन
सायरस मिस्त्री की दुर्घटनाग्रस्त कार
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कार दुर्घटना में टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री और उनके एक सहयोगी की मौत के चार महीने बाद पुलिस ने बुधवार को पालघर की अदालत में एक आरोप पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
54 वर्षीय कारोबारी मिस्त्री और जहांगीर पंडोली चार सितंबर को उस समय मौत हो गई थी, जब उनकी लग्जरी कार मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर सूर्या नदी प बने पुल पर डिवाइडर से टकरा गई थी। वाहन चला रहीं अनाहिता पंडोले (55 वर्षीय) और डेरियस पंडोले गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
पालघर जिला (ग्रामीण) पुलिस ने पांच नवंबर को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 304-ए (लापरवाही से मौत), 279 (लापरवाही से गाड़ी चलाना या सार्वजनिक मार्ग पर सवारी करना), 337 (मानव जीवन को खतरे में डालने वाले कृत्य से चोट पहुंचाना) और मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
पुलिस ने गवाहों से पूछताछ की थी और क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) और मर्जिडीज बेंच इंडिया, पुणे से रिपोर्ट प्राप्त की थी। पुलिस ने पहले कहा था कि मिस्त्री और जहांगीर पंडोले ने सीट बेल्ट नहीं पहनी थी। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया तेज गति से वाहन चलाने और चालक की ओर से निर्णय लेने में त्रुटि के कारण यह दुर्घटना हुई। स्त्री रोग विशेषज्ञ अनाहित पंडोले को दिसंबर में 108 दिनों तक इलाज कराने के बाद मुंबई के एक अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।