फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Maharashtra: police constable helped a man who got stuck at a railway track save his life at Dahisar railway station in Mumbai

सामने थी मौत! पुलिसकर्मी ने रेलवे स्टेशन पर ऐसे बचाई बुजुर्ग की जान, देखें वीडियो

Sat, 02 Jan 2021 12:56 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 02 Jan 2021 12:56 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra: police constable helped a  man  who got stuck at a railway track save his life at Dahisar railway station in Mumbai
दहिसर रेलवे स्टेशन पर बुजुर्ग को बचाता पुलिकर्मी - फोटो : ANI

अक्सर लोग जल्दबाजी में अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं, लेकिन कई बार ऐसी गलती भारी पड़ जाती है और कई बार तो जल्दबाजी के चक्कर में लोगों की जान तक चली जाती है। मुंबई के दहिसर रेलवे स्टेशन का रोंगटे खड़ा कर देने वाला वीडिया सामने आया है। पुलिस कांस्टेबल की सूझबूझ से एक 60 साल के बुजुर्ग की जान बाल-बाल बच गई। 

विज्ञापन


विज्ञापन


महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के दहिसर रेलवे स्टेशन का 15 सेकंड एक वीडियो सामने आया है। वीडियो को देखते वक्त आपकी धड़कने रुक जाएंगी। वीडियो में दिखाई देता है कि स्टेशन पर एकदम खाली पड़ा है। 60 साल के एक बुजुर्ग सामने वाले प्लेटफॉर्म की तरफ से पटरी पार करने की कोशिश करते हैं। वो रेलवे लाइन को लांघ कर प्लेटफॉर्म पर हाथ के सहारे छलांग लगाने की कोशिश करते हैं। इसी दौरान उनके एक पैर का जूता निकल जाता है। बुजुर्ग का जूता दो रेलवे ट्रैक के बीच में गिर जाता है। बुजुर्ग गिरे हुए जूते को उठाने के लिए वापस पटरी की ओर जाता है और जूता पहनकर वो फिर से पटरी पार करने की कोशिश करता है। इस सबके बीच बुजुर्ग इस बात से अनजान है कि उसकी ओर ट्रेन आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


एक पल की देरी में जा सकती थी जान
रेलवे स्टेशन पर मौजूद महाराष्ट्र पुलिस के एक सिपाही की नजर बुजुर्ग पर पड़ी। वो चिल्लाते हुए भागकर बुजुर्ग के पास पहुंचा। तभी प्लेटफॉर्म पर अचानक एक ट्रेन आ आ जाती है। बुजुर्ग बुरी तरह डर जाता है, लेकिन पुलिस कांस्टेबल उसका हाथ पकड़कर उसे प्लेटफॉर्म की ओर खींच लेता है। इस बीच, ट्रेन उस जगह से गुजरती हुई प्लेटफॉर्म पर रुकती है। बुजुर्ग को बचाने में अगर अगर एक सकेंड की भी देरी होतीख्तो  फिर उसकी जान चली जाती।

बता दें कि मुंबई के दहिसर रेलवे स्टेशन पर यह घटना एक जनवरी को 11:36 पर घटी। हालांकि, बुजुर्ग कौन थे और उनको कहां जाना था इसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed