फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Police caught brother in law who murdered his wife brother Maharashtra news update

Maharashtra: पत्नी के भाई की हत्या करने वाले बहनोई को पुलिस ने पकड़ा, पढ़ें महाराष्ट्र की अहम खबरें

Tue, 19 Sep 2023 04:55 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 19 Sep 2023 04:55 AM IST
सार

रायगढ़ पुलिस ने सोमवार को बताया कि अगस्त 2021 को टाइस रेलवे गेट के पास चंद्रकांत कांबले की गोली मारकार हत्या कर दी गई थी। सीसीटीवी कैमरे में हत्या के दौरान एक युवक दिखाई दिया था।

विज्ञापन
Maharashtra Police caught brother in law who murdered his wife brother Maharashtra news update
मुंबई पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र की रायगढ़ पुलिस ने एक हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है। रायगढ़ पुलिस ने सोमवार को बताया कि अगस्त 2021 को टाइस रेलवे गेट के पास चंद्रकांत कांबले की गोली मारकार हत्या कर दी गई थी। सीसीटीवी कैमरे में हत्या के दौरान एक युवक दिखाई दिया था, जिसकी पहचान विजय रमेश शेट्टी के रूप में हुई, जो कर्नाटक के कलबुर्गी का मूल निवासी था। पुलिस ने उसके नंबर को ट्रैक किया और उसे सोलापुर जिले के अक्कलकोट से पकड़ लिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शेट्टी से पूछताछ की गई, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो सका। हत्या घरेलू विवाद में हुआ था। दरअसल, शेट्टी की पत्नी विमल कांबले की बहन है। विमल की शेट्टी से लड़ाई हो गई थी, जिसके बाद से वह अपने भाई के यहां रह रही थी। वह शेट्टी तालाक चाहती थी और 10 लाख रुपये की मांग थी। इसी कारण शेट्टी ने कांबले की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के पास से दो देसी बंदूकें और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन


नागपुर पुलिस ने दर्ज किया केस
नागपुर में एक स्विमिंग पूल में डूबने से हुई व्यापारी की मौत के मामले में पुलिस ने होटल के चार कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि सुशांत धोपटे चार जुलाई को होटल के पूल में डूब गया था। मामले की जांच में पाया गया कि पूल में कोई कोच नहीं था। सुरक्षा उपकरण भी उपलब्ध नहीं थे। इसलिए पुलिस ने लापरवाही के कारण हुई मौत के मामले में होटल महाप्रबंधक सुजीतकुमार सिंह, कोच अक्षय चतुरकर, प्रबंधक अनुराग गुर्जर और कर्मचारी अमोल कोकाटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ठगी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक महिला के साथ धोखाधड़ी कर पैसे हड़पने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने शिकायत करते हुए कहा था कि वह पार्टटाइम नौकरी की तलाश में थी। इस दौरान उसे वाट्सएप पर गूगल मैप पर होटलों की रेटिंग के बारे में एक लिंक मिला। उसे शुरुआत में इसके लिए कुछ पैसे मिले थे। बाद में आरोपियों ने 26 लाख रुपये का लालच देकर पीड़िता से 9.68 लाख रुपये हड़प लिए थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को पुणे और अहमदनगर के साथ-साथ हरियाणा से भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed