फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra PFI leader booked for inciting speech who issued open threat amid Raj Thackeray loudspeaker row

लाउडस्पीकर विवाद: महाराष्ट्र में पीएफआई नेता के खिलाफ मामला दर्ज, मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती

Fri, 15 Apr 2022 10:47 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 15 Apr 2022 10:47 PM IST
सार

मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे के बयान पर शेखानी ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन
Maharashtra PFI leader booked for inciting speech who issued open threat amid Raj Thackeray loudspeaker row
पीएफआई नेता मतीन शेखानी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

मुंबई पुलिस ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के मुंब्रा इकाई के अध्यक्ष मतीन शेखानी के खिलाफ शुक्रवार को एक एफआईआर दर्ज की। यह मामला महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 37(3) और आईपीसी की धारा 188 के तहत अवैध जनसभा आयोजित करने के लिए किया गया है, जहां मतीन ने कथित तौर पर भड़काऊ भाषण दिया था। 

विज्ञापन


मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे के बयान पर शेखानी ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया था। इस दौरान उन्होंने दावा किया था कि अगर उन्होंने एक भी लाउडस्पीकर को छुआ तो वे पीएफआई को सबसे आगे देखेंगे। शेखानी ने कहा था, 'अगर आपने एक भी लाउडस्पीकर छुआ, तो पीएफआई सबसे आगे दिखेगी।'
विज्ञापन


राज ठाकरे ने बीते दिनों मुंबई के शिवाजी पार्क में एक रैली को संबोधित करते हुए मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की मांग की थी। उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर इस मुद्दे पर राज्य सरकार ने कार्रवाई नहीं की तो हम मस्जिदों के बाहर अपने लाउडस्पीकर लगाएंगे और पूरी आवाज में हनुमान चालीसा बजाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ठाणे ग्रामीण के मुस्लिम प्रधान इलाके मुंब्रा में शुक्रवार की नमाज के बाद शेखानी ने राम नवमी जुलूसों के दौरान मध्यप्रदेश, राजस्थान और अन्य राज्यों में हुई हिंसा के खिलाफ भी प्रदर्शन किया। उन्होंने दावा किया कि देश में मुसलमानों को दबाया जा रहा है और कहा कि कुछ लोग मुंब्रा का माहौल खराब करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'अगर आप हमको समस्या देंगे तो हम आपको छोड़ेंगे नहीं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed