फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra onion farmers buy 250 tractors in a single day

महाराष्ट्र के प्याज किसानों ने एक ही दिन में खरीदे 250 ट्रैक्टर

Fri, 04 Oct 2019 10:16 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक Published by: संदीप भट्ट Updated Fri, 04 Oct 2019 10:16 AM IST
सार

  • नासिक के कलवान तालुका में नवरात्रि के पहले दिन हुई बिक्री
  • 21 कारें और 400-500 दोपहिया वाहन भी बिके

विज्ञापन
Maharashtra onion farmers buy 250 tractors in a single day
महाराष्ट्र के प्याज किसान

विस्तार

देश में जहां प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियां घरेलू यात्री वाहनों की बिक्री में भारी गिरावट का दावा कर रही हैं, वहीं महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक तहसील के प्याज किसानों ने एक ही दिन में 250 ट्रैक्टर खरीद डाले। यह खरीदारी नवरात्रि के पहले दिन की गई। 

विज्ञापन


एक ट्रैक्टर विक्रेता ने बताया कि नासिक के कलवान तालुका के कुछ किसानों ने इस बार प्याज की बिक्री से इतनी कमाई की कि उन्होंने 29 सितंबर को 250 ट्रैक्टर की खरीद कर ली। पिछले पांच सालों के दौरान 100 से 500 रुपये प्रति क्विंटल बिकने वाला प्याज इस साल पिछले दो महीने में 2000 से 4000 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिका। इसके चलते आदिवासी कलवान तालुका के किसानों को भारी मुनाफा हुआ। नासिक में यह इलाका प्याज उत्पादन का बड़ा गढ़ है। 
विज्ञापन


एक ऑटोमोबाइल डीलर ने बताया कि 250 ट्रैक्टरों के अलावा 21 कारें और करीब 400-500 दोपहिया वाहनों की भी नवरात्रि के पहले दिन बिक्री हुई। इसके लिए मात्र एक ही दिन में 30 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ। इसमें से भी 70 फीसदी खरीदारी नकद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतनी बड़ी संख्या में वाहनों की बिक्री की जानकारी मिलने पर कुछ ऑटोमोबाइल कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी कलवान पहुंचे और एक समारोह में किसानों को वाहन सौंपे। अधिकारियों ने इन किसानों को पगड़ी बांधी और एक जुलूस भी निकाला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed