फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: one killed and two got injured in septic tank explosion

Maharashtra: भिवंडी में सेप्टिक टैंक में विस्फोट होने से 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, दो अन्य घायल

Fri, 25 Feb 2022 07:15 PM IST
मेघा चौधरी न्यूज डेस्क/अमर उजाला/ठाणे
न्यूज डेस्क/अमर उजाला/ठाणे Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 25 Feb 2022 07:15 PM IST
सार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी कस्बे में एक सार्वजनिक शौचालय के सेप्टिक टैंक में हुए विस्फोट में एक की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने नगर निकाय को हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराया।

विज्ञापन
Maharashtra: one killed and two got injured in septic tank explosion
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शक्रवार को महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी कस्बे में एक सार्वजनिक शौचालय के सेप्टिक टैंक में विस्फोट हो गया। हादसे में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह के समय चौहान कॉलोनी इलाके में हुई।

विज्ञापन


भिवंडी निजामपुर नगर निगम के दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि स्थानीय दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और विस्फोट के बाद मलबे में फंसे हुए दो लोगों को बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, मृतक बुजुर्ग की पहचान इब्राहिम शेख के रूप में हुई। फायर ब्रिगेड के अनुसार विस्फोट की वजह से शौचालय का कक्ष भी ढह गया। ऐसे कक्ष में अत्यधिक गैस के कारण हुआ।
विज्ञापन


लोगों ने की मुआवजे की मांग
वहीं, स्थानीय लोगों ने नगर निकाय को हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराया। उनका कहना था कि शौचालय का रखरखाव सही तरीके से नहीं किया जा रहा था। उन्होंने मृतक और घालय युवकों के ले मुआवजे की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed