फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: One dead and 26 injured in two separate incidents of lightning strikes in Thane

महाराष्ट्र: ठाणे जिले के एक गांव में बिजली गिरने से 25 लोग घायल

Thu, 22 Oct 2020 07:42 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 22 Oct 2020 07:42 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra: One dead and 26 injured in two separate incidents of lightning strikes in Thane
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

 महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक गांव में आवासीय इलाके में बिजली गिरने से कम से कम 25 लोग घायल हो गए।

क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि बुधवार शाम करीब सात बजे ठाणे में भारी बारिश के दौरान साहापुर तालुका के अधीन उबरमाली गांव के पलासपाड़ा कस्बे में बिजली गिरने की घटना हुई। कदम ने बताया कि इलाके में एक घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया जबकि आसपास के कुछ घर भी इसकी चपेट में आए हैं।

उन्होंने बताया, 'बिजली गिरने से महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 25 लोग घायल हो गए। उन्हें साहापुर ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’

ठाणे के डिप्टी कलेक्टर डॉ. शिवाजी पाटिल ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है।

साहापुर के विधायक दौलत दरोडा भी बुधवार रात घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे थे।

ठाणे और पड़ोसी इलाकों में बुधवार शाम गरज के साथ छींटे पड़ने और बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed