फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: One arrested from Noida by Mumbai Crime Branch for making bomb blast threats in Mumbai

Maharashtra: मुंबई में धमाकों की धमकी देने वाला नोएडा से गिरफ्तार; 'लश्कर-ए-जिहादी' के नाम से भेजा था संदेश

Sat, 06 Sep 2025 08:49 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 06 Sep 2025 08:49 AM IST
सार

मुंबई ट्रैफिक पुलिस को बीते दिन एक धमकी भरा संदेश मिला था। संदेश में मुंबई में अलग-अलग वाहनों में मानव बम लगाए जाने का दावा किया गया था। संदेश में यह भी लिखा था कि 14 पाकिस्तानी आतंकी देश में घुस आए हैं। धमकी में 'लश्कर-ए-जिहादी' नाम के संगठन का जिक्र किया गया था। धमकी भरा संदेश मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर भेजा गया था।

विज्ञापन
Maharashtra: One arrested from Noida by Mumbai Crime Branch for making bomb blast threats in Mumbai
हथकड़ी, arrest - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के नोएडा से अश्विन कुमार सुप्रा (50) नाम के एक शख्स को मुंबई में बम विस्फोट की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने बीते दिन यह कार्रवाई की। क्राइम ब्रांच ने धमकी के 24 घंटे के अंदर नोएडा सेक्टर 79 से पकड़ा। मुंबई पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। धमकी देने में इस्तेमाल किया गया उसका फोन और सिम कार्ड जब्त कर लिया गया है। उसे नोएडा से मुंबई लाया गया है। आगे की जांच की जाएगी।

विज्ञापन


व्हाट्सएप नंबर पर धमकियां मिली थीं
इससे पहले मुंबई पुलिस ने बताया था कि मुंबई ट्रैफिक पुलिस को उनके आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर पर धमकियां मिलीं। धमकी में दावा किया गया कि शहर भर में 34 वाहनों में 34 'मानव बम' लगाए गए हैं। इसके विस्फोट से पूरी मुंबई दहल जाएगी। 'लश्कर-ए-जिहादी' होने का दावा करने वाले इस संगठन ने दावा किया कि 14 पाकिस्तानी आतंकवादी भारत में घुस आए हैं। धमकी भरे संदेश में आगे कहा गया कि विस्फोट में 400 किलोग्राम आरडीएक्स का इस्तेमाल किया जाएगा। मुंबई पुलिस सतर्क है और पूरे राज्य में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। धमकी के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पिछले महीने हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी
इससे पहले पिछले महीने नवी मुंबई पुलिस ने मुंबई-अहमदाबाद उड़ान में बम होने और महानगर में छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस ने बताया था कि नवी मुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्त के कार्यालय में बुधवार दोपहर दो बजे से ढाई बजे के बीच एक कॉल आई। फोन करने वालों ने कहा कि मुंबई-अहमदाबाद उड़ान में बम रखा गया है। पुलिस ने आगे बताया था कि एक दूसरी कॉल में कहा गया कि मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को शाम 6:30 बजे उड़ा दिया जाएगा। हालांकि, जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। जिन मोबाइल नंबरों से कॉल की गई थी, उनकी पहचान कर ली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed