फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra News Updates today, 14 September Mumbai, crime news, Pune news in Hindi

Maharashtra Updates: पीएम-सीएम पर अभद्र टिप्पणी के मामले में कार्रवाई; निवेशकों से 6.25 करोड़ की ठगी, केस दर्ज

Sat, 14 Sep 2024 06:21 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 14 Sep 2024 06:21 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra News Updates today, 14 September Mumbai, crime news, Pune news in Hindi
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala

महाराष्ट्र में ठाणे जिले के उल्हासनगर कस्बे में पुलिस ने सात वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में एक निजी स्कूल के शिक्षक को गिरफ्तार किया है। उल्हासनगर में हिल लाइन पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि आरोपी शारीरिक शिक्षा शिक्षक है। उसे शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया, 'शिक्षक ने स्कूल परिसर में लड़की के साथ छेड़छाड़ की। बाद में लड़की ने अपने माता-पिता को इसके बारे में बताया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया और गुरुवार को शिकायत दर्ज कराई।'
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम शिंदे ने प्याज निर्यात पर न्यूनतम शुल्क हटाने पर पीएम मोदी का जताया आभार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, 'राज्य के सभी प्याज किसानों की ओर से, मैं पीएम मोदी को प्याज निर्यात पर न्यूनतम शुल्क हटाने के फैसले के लिए धन्यवाद देता हूं। प्याज पर निर्यात प्रतिबंध पहले ही हटा लिया गया था, लेकिन निर्यात शुल्क लगाया गया था। इसके कारण किसानों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। मैंने इस संबंध में केंद्र से अनुरोध भी किया था। न्यूनतम निर्यात शुल्क (550 डॉलर प्रति मीट्रिक टन) हटाने का फैसला महाराष्ट्र में हजारों प्याज उत्पादकों के लिए राहत के रूप में आया है और इससे प्याज निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और किसानों की आय में वृद्धि होगी।'
 

ठाणे जिले में थाने में हंगामा करने के आरोप में मां-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक पुलिस थाने में कथित तौर पर हंगामा करने के आरोप में एक महिला और उसके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि मां-बेटा और एक अन्य व्यक्ति गुरुवार दोपहर डोंबीवली के एक पुलिस थाने पहुंचे। इस दौरान कथित तौर पर मां-बेटा ड्यूटी अधिकारी पर चिल्लाने लगे और उस व्यक्ति की गिरफ्तारी की मांग की, जिसके खिलाफ उन्होंने शिकायत दर्ज कराई थी।

उन्होंने बताया कि ड्यूटी अधिकारी की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 221 (लोक सेवक के सरकारी कार्य में बाधा डालना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस संबंध में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच जारी है।

मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम शिंदे
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे धाराशिव में मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा, 'मेरी लाडली बहनों, यह उत्साह साबित करता है कि हमारी योजना सफल रही है, मुझे इस बात की खुशी है। लाडली बहनों के लिए हमारी योजना की समय सीमा 30 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। जिन लोगों के खातों में पैसा नहीं आया है उन्हें एक और मौका मिलेगा। इस योजना को कोई नहीं रोक सकता, लेकिन कुछ लोगों ने इस योजना में बाधाएं डालने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके।'

पीएम-सीएम पर टिप्पणी, पुलिसकर्मी पर गिरी गाज

महाराष्ट्र के ठाणे में एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि ठाणे पुलिस के एक 'हवलदार' को प्रधानमंत्री, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और अन्य के बारे में एक व्हाट्सएप ग्रुप पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने के लिए एक साल के लिए कांस्टेबल रैंक में पदावनत किया गया है। अधिकारी ने बताया कि उसने इस साल 3 जुलाई को अपमानजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद उसके खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी गई थी।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस उपायुक्त के आदेश के अनुसार, उसे पदावनत किया गया क्योंकि उसके कार्यों को सेवा नियमों का उल्लंघन माना गया और उसमें निष्पक्षता की कमी दिखी। एक साल की पदावनति का नरम आदेश उसके सेवा रिकॉर्ड, पारिवारिक स्थिति और सेवा की अवधि को देखते हुए लिया गया।

पुलिस और CBI अधिकारी बनकर जालसाजों ने महिला से ठगे 3.04 करोड़ रुपये

साइबर जालसाजों ने मुंबई पुलिस और सीबीआई के अधिकारी बनकर एक 61 वर्षीय महिला से 3.04 करोड़ रुपये ठग लिए। पुलिस ने बताया कि पिछले दो महीनों में, ठाणे निवासी महिला से ऐसे व्यक्तियों ने संपर्क किया, जिन्होंने खुद को एक कूरियर फर्म, मुंबई पुलिस के साइबर अपराध प्रकोष्ठ और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) का अधिकारी बताया। जिसके बाद महिला से कहा गया कि उसके बैंक खातों में 'संदिग्ध गतिविधि' की जांच की जरूरत है और उसे पांच ऑनलाइन लेनदेन के जरिए 3.04 करोड़ रुपये ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया गया। पुलिस ने मामले में बताया कि ठगे जाने का एहसास होने के बाद महिला ने शुक्रवार को ठाणे नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई, फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

ठाणे- गणेश प्रतिमा बेचने वाली दुकान में तोड़फोड़

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक दुकान में एक अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर गणेश प्रतिमाओं के साथ तोड़फोड़ की और कई उपकरण चुरा लिए। मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना गुरुवार तड़के भिवंडी शहर के पद्म नगर इलाके में हुई। उन्होंने बताया कि तोड़फोड़ की घटना शुक्रवार को सामने आई।

जिसके बाद गुस्साई भीड़ दुकान के पास जमा हो गई और उपद्रवी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगी। इलाके में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने लोगों को शांत कराया। भिवंडी पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

निवेशकों से 6.25 करोड़ रुपये ठगने के आरोप में दो लोगों पर केस दर्ज

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में दो लोगों के खिलाफ निवेश पर आकर्षक रिटर्न का वादा करके कथित तौर पर 6.25 करोड़ रुपये ठगने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी मनीष मलकान और अर्पित शाह के खिलाफ अक्तूबर 2020 से मई 2023 के बीच हुई धोखाधड़ी के लिए कई धाराओं और प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि दोनों ने कथित तौर पर लोगों को अपनी कंपनी मनी मेकर मलकान में निवेश करने का लालच दिया, जिसके बारे में उनका दावा था कि उसे सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) से लाइसेंस प्राप्त है। आरोपियों ने उच्च रिटर्न का आश्वासन दिया, निवेश पर 6 से 8 प्रतिशत लाभ का वादा किया और लोगों को बड़ी रकम निवेश करने के लिए राजी किया। हालांकि, फरवरी 2023 में भुगतान बंद हो गया और वे मूल राशि वापस करने में विफल रहे। उन्होंने कहा कि धोखाधड़ी में 24 निवेशकों ने पैसा खो दिया। फिलहाल मामले में जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed