फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra news updates physical assault victim died after consuming poison in beed

Maharashtra: ठाणे के झुग्गी इलाके में भीषण आग, तीन लोगों की मौत; हिंगोली में भूकंप के झटके, कोई हताहत नहीं

Sat, 11 Apr 2026 03:47 PM IST
Nitin Gautam न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Nitin Gautam Updated Sat, 11 Apr 2026 03:47 PM IST
विज्ञापन
maharashtra news updates physical assault victim died after consuming poison in beed
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक झुग्गी बस्ती में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे लगी भीषण आग ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया। इस दर्दनाक घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कई झोपड़ियां इसकी चपेट में आ गईं। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, मीरा-भायंदर के नवघर क्षेत्र स्थित इंद्रलोक झुग्गी बस्ती में आग लगने के बाद कई एलपीजी सिलेंडर फट गए, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। लगभग 30 से 35 झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं।

विज्ञापन

दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान 24 गैस सिलेंडर मौके से निकाले गए। मृतकों के शव बुरी तरह जल चुके थे और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन


हिंगोली में भूकंप के झटके
हिंगोली जिले में 4.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया, जिसके झटके नांदेड़ और परभणी तक महसूस किए गए। हालांकि, राहत की बात यह है कि इस भूकंप में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई के भांडुप में स्लैब गिरने से 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत
मुंबई के भांडुप इलाके में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। एक दो मंजिला इमारत की छत का हिस्सा अचानक गिरने से यह हादसा हुआ। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 9:45 बजे तुलशीपाड़ा, पाटकर कंपाउंड में हुई। घायल व्यक्ति की पहचान सुसई दाएवदास कौंदर के रूप में हुई है। उन्हें तुरंत नजदीकी नवकार अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ठाणे में मानसून से पहले नाला सफाई अभियान शुरू
ठाणे नगर निगम ने मानसून से पहले बड़े नालों की सफाई और गाद निकालने का अभियान मुम्ब्रा क्षेत्र से शुरू कर दिया है। नगर निगम का उद्देश्य बारिश के दौरान जलभराव की समस्या को रोकना है। महापौर शरमिला पिम्पोलकर ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि मई के अंत तक सभी प्रमुख नालों की सफाई पूरी कर ली जाए। उन्होंने कहा कि समय पर काम पूरा करना नागरिक सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। यह अभियान मुम्ब्रा के अमृत नगर नाले से शुरू किया गया, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

बीड जिले में नाबालिक दुष्कर्म पीड़िूता की मौत
महाराष्ट्र के बीड जिले में एक सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान 16 साल की एक लड़की की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि लड़की ने अपने सगे चाचा द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म किए जाने के बाद जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की थी। लड़की के साथ 5 अप्रैल को बालाघाट के एक दूरदराज गांव में दुष्कर्म किया गया था। वह पास के एक पशु-बाड़े से घर लौट रही थी, तभी पीड़िता के चाचा ने उसका शारीरिक शोषण किया। इस घटना से बीड की कैज तहसील के निवासियों में भारी गुस्सा है।

कैज पुलिस थाने के सब-इंस्पेक्टर उमेश निकम ने बताया, 'घटना के तुरंत बाद पीड़ित लड़की ने जहर खा लिया था। उसे गंभीर हालत में छत्रपति संभाजीनगर के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।' अधिकारी ने बताया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसका साथी अभी भी फरार है।

मुंबई से सटे भाईंदर में लगी भीषण आग, तीन जिंदा जले

मुंबई से सटे उपनगर भाईंदर पूर्व के इंद्रलोक इलाके में शुक्रवार की रात टीन के पतर और प्लास्टिक के अवैध शेड में आग लग गई। इस भीषण आग में तीन लोग जिंदा जल गए। अग्निशमन दल ने आग पर काबू पाया तो मलबे से इनके शव मिले। शव बुरी तरह चल गए थे, जिससे उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी। दो महिला और एक पुरुष हो सकते हैं। आग शुक्रवार को रात करीब 8:30 बजे लगी और एक घंटे से अधिक समय के बाद उस पर काबू पाया गया। आग लगने के दौरान घरेलू गैस के 15 सिलिंडर फटे और 25 सिलिंडर बरामद किए गए। धमाके इतनी तेज थे जिसे सुनकर आस पास के लोग सहम गए और जान बचाने के लिए घर छोड़कर भागे। आग लगने की वजह नहीं पता चल पाया है। 

महाराष्ट्र सरकार सख्त: PNG कनेक्शन बढ़ाने और 24x7 हेल्पलाइन के निर्देश

पश्चिम एशिया में जारी संकट के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित होने के बीच महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने शहर गैस वितरण कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे 24 घंटे हेल्पलाइन शुरू करें और पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन की प्रक्रिया को तेज करें।

सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, वैश्विक स्तर पर सप्लाई बाधित होने से पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता प्रभावित हुई है, जिससे एलपीजी की आपूर्ति पर दबाव बढ़ा है। ऐसे में PNG कनेक्शन को बढ़ावा देना एक तात्कालिक समाधान के रूप में देखा जा रहा है, ताकि आम लोगों को गैस की कमी का सामना न करना पड़े।

सरकार ने निर्देश दिया है कि सभी गैस कंपनियां 24x7 हेल्पलाइन शुरू करें। शहरों की आबादी के अनुसार हेल्पडेस्क और कॉल सेंटर बढ़ाए जाएं।  उपभोक्ताओं को कनेक्शन लेने में कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed