फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra news updates paralyzed woman raped in Nashik three killed in road accident

Maharashtra: नासिक में लकवाग्रस्त महिला से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, सड़क हादसे में तीन की मौत

Wed, 11 Jan 2023 05:33 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 11 Jan 2023 05:33 PM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि लकवाग्रस्त महिला अपने घर में अकेली रहती है और पिछले सात सालों से बिस्तर पर पड़ी है। बीती रात 20 वर्षीय युवक घर में घुस आया और कथित तौर पर बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Maharashtra news updates paralyzed woman raped in Nashik three killed in road accident
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के नासिक जिले में लकवाग्रस्त बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। बताया गया है कि बिस्तर पर पड़ी 60 वर्षीय महिला से कथित तौर पर 20 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने बुधवार को बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना मंगलवार सुबह नासिक शहर के उपनगर इलाके में हुई।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि लकवाग्रस्त महिला अपने घर में अकेली रहती है और पिछले सात सालों से बिस्तर पर पड़ी है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि उसका भाई पास में ही रहता है। उन्होंने बताया कि बीती रात 20 वर्षीय युवक घर में घुस आया और कथित तौर पर बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया। अधिकारी ने बताया कि मौके से जाने से पहले आरोपी उसकी तस्वीरें भी लीं।
विज्ञापन


सुबह जब भाई चाय देने आया, तो महिला ने घटना के बारे में बताया। इसके बाद उन्होंने पुलिस शिकायत दर्ज की गई। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
वहीं, नासिक जिले में बुधवार को मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसा मंगलवार देर रात इगतपुरी के पास हुआ, जब 51 वर्षीय व्यक्ति और उसका भतीजा घोड़ागाड़ी पर जा रहे थे और उनके दो बेटे बाइक पर थे। जैसे ही उन्होंने मुख्य सड़क पर जाने की कोशिश की, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक और घोड़ागाड़ी को टक्कर मार दी।


इस हादसे में व्यक्ति को मामूली चोटें आईं, जबकि उसके दो बेटे कुशल सुधाकर अडोले (20), प्रभाकर सुधाकर अडोले (22) और भतीजे रोहित भागीरथ अडोले (18) की मौत हो गई। वहीं, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed