फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra news updates mumbai pune nagpur politics crime govt and other today news hindi

Maharashtra: सपकाल के बयान पर शिवसेना की तीखी प्रतिक्रिया; उद्धव ठाकरे के छोटे बेटे अस्पताल में भर्ती

Sun, 15 Feb 2026 09:39 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 15 Feb 2026 09:39 PM IST
विज्ञापन
maharashtra news updates mumbai pune nagpur politics crime govt and other today news hindi
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर 28 जनवरी को हुए विमान हादसे की व्यापक और पारदर्शी जांच की मांग की है। इस हादसे में पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की मौत हो गई थी। कर्जत-जामखेड के विधायक ने इस संबंध में नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू और डीजीसीए को भी ईमेल और एक विस्तृत प्रेजेंटेशन भेजा है।
विज्ञापन


रोहित पवार ने सोशल मीडिया पर इन पत्रों की प्रतियां साझा करते हुए कहा कि उनकी मांग राजनीतिक नहीं है। उनका उद्देश्य केवल सच्चाई सामने लाना है ताकि किसी भी तरह के संदेह या अटकलों की गुंजाइश न रहे।
विज्ञापन

 

 

पुणे: युद्ध में बयानबाजी से नहीं, प्रमाण से साबित होती है जीत : सीडीएस
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में जीत केवल बयानबाजी से घोषित नहीं की जाती, बल्कि ठोस प्रमाण और सत्यापित परिणामों से साबित होती है। उन्होंने कहा कि टूटी हुई हवाई पट्टियों, क्षतिग्रस्त ठिकानों या निष्क्रिय वायु रक्षा प्रणाली के आधार पर स्थायी जीत का दावा नहीं किया जा सकता।

पुणे में ‘जय से विजय’ संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए जनरल चौहान ने ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए कहा कि वास्तविक विजय वही है, जो प्रमाण के साथ दिखाई दे। उन्होंने कहा कि आने वाले दशक में भारत की रक्षा नीति तय करते समय भविष्य की चुनौतियों का गंभीर आकलन जरूरी है। उनके मुताबिक वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य तेजी से प्रतिस्पर्धी, टकरावपूर्ण और तकनीकी रूप से विघटनकारी होता जा रहा है। एजेंसी
उन्होंने कहा कि स्थायी मित्र या शत्रु की धारणा अब भरोसेमंद नहीं रह गई है। ऐसे में भारत को मानसिक, संरचनात्मक और संसाधन स्तर पर स्वतंत्र रूप से निर्णय लेने और कार्रवाई करने के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि साझेदारियां महत्वपूर्ण हैं, लेकिन वे स्वदेशी क्षमता और राष्ट्रीय विकल्पों की स्वतंत्रता का विकल्प नहीं हो सकतीं। जनरल चौहान ने कहा कि ‘जय’ का अर्थ संयुक्तता, आत्मनिर्भरता और नवाचार से है। उनके अनुसार विजय केवल प्रतिद्वंद्वी पर नहीं, बल्कि जड़ता, पूर्वाग्रह और संस्थागत सुविधा पर भी होनी चाहिए।
विज्ञापन

महाराष्ट्र के पालघर में भूकंप के हल्के झटके
महाराष्ट्र के तटीय पालघर जिले में शनिवार रात 2.5 तीव्रता का भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

भूकंप का झटका रात 9 बजकर 11 मिनट पर दर्ज किया गया। इससे स्थानीय लोगों में थोड़ी घबराहट हुई। खासकर तलासरी और धुंडलवाड़ी जैसे भूकंप प्रभावित इलाकों में लोग चिंतित दिखे। हालांकि किसी तरह के नुकसान या चोट की खबर नहीं है।

जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि यह भूकंपीय गतिविधि जमीन की सतह से पांच किलोमीटर की कम गहराई पर दर्ज हुई। इसका केंद्र नासिक से 97 किलोमीटर पश्चिम में था।
विज्ञापन

भारत-ब्रिटेन संबंध भरोसे और सहयोग पर आधारित: ब्रिटेन के दूत
ब्रिटेन और भारत के बीच संबंध भरोसे, सहयोग और साझा महत्वाकांक्षा पर आधारित हैं। दक्षिण एशिया के लिए ब्रिटेन के व्यापार आयुक्त हरजिंदर कांग ने यह बात कही। मुंबई में आयोजित किंग्स बर्थडे पार्टी के दौरान कांग ने कहा कि बीता साल भारत-ब्रिटेन संबंधों के लिए अहम रहा है। दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर हुए। भारत-ब्रिटेन दृष्टिकोम 2035 साझा किया गया। प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और उनके समकक्ष नरेंद्र मोदी ने एक-दूसरे के देशों का दौरा किया। कांग ने कहा कि बीता साल साझेदारी को और गहरा और व्यापक बनाने वाला रहा है। यह रिश्ता पहले से ज्यादा मजबूत और भविष्य की ओर देखने वाला है।

उन्होंने कहा कि दोनों देश व्यापार, निवेश, संस्कृति, शिक्षा, रक्षा, जलवायु कार्रवाई, नवाचार और लोगों के आपसी संबंधों में साथ काम कर रहे हैं। कांग ने शुक्रवार को किंग चार्ल्स तृतीय के जन्मदिन पर कार्यक्रम की मेजबानी की। इसमें महाराष्ट्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, उद्योग जगत के दिग्गज, सांस्कृतिक हस्तियां, खिलाड़ी, मीडिया प्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए। 

मुंबई कोर्ट ने लॉ कॉलेज की पूर्व वाइस प्रिंसिपल को जाली डिग्री केस में बरी किया

मुंबई की एक अदालत ने एक लॉ कॉलेज की पूर्व महिला वाइस प्रिंसिपल को 2007 के एक केस में बरी कर दिया है। उन पर आरोप था कि उन्होंने संस्थान में एडमिशन लेने के लिए जाली स्नातक डिग्री का इस्तेमाल किया था। कोर्ट ने कहा कि ऐसा कोई सबूत नहीं है जिससे दूर-दूर तक पता चले कि उन्होंने दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ की थी। अदालत ने कहा कि उनके खिलाफ आरोप तय करने के लिए कोई पर्याप्त सबूत नहीं हैं।

एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट विनोद रामराव पाटिल ने 9 फरवरी को यह फैसला दिया। अभियोजन ने आरोप लगाया कि चित्रा सालुंखे ने सिद्धार्थ लॉ कॉलेज में LLB और LLM कोर्स में एडमिशन लेते समय जाली बैचलर ऑफ आर्ट्स (BA) डिग्री का इस्तेमाल किया। सालुंखे, जो उस समय कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल थीं, ने एडमिशन लेने के लिए एक झूठा और जाली सर्टिफिकेट जमा किया। पुलिस ने आरोप लगाया कि उन्होंने BA का एग्जाम पास नहीं किया और इसलिए उन्होंने चीटिंग और जालसाजी की।

इस केस की वजह से उन्हें कॉलेज की वाइस-प्रिंसिपल के पद से हटा दिया गया था। सालुंखे ने अपने वकील के जरिए कहा कि उनके खिलाफ आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि कुछ बड़े पुलिस अधिकारियों ने उन्हें इस जुर्म में झूठा फंसाया है। बचाव पक्ष ने एक पूर्व DGP की रिपोर्ट का भी जिक्र किया, जिसमें कहा गया था कि सालुंखे को उनके लिंग और जाति के आधार पर वर्षों से उनके साथियों ने परेशान किया और उन पर केस चलाया। कोर्ट ने कहा कि जांच अधिकारी कथित नकली डिग्री सर्टिफिकेट पेश करने या जब्त करने में नाकाम रहे।
 

डोंबिवली में रिहायशी इमारत में लगी आग
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली इलाके में रविवार सुबह एक रिहायशी इमारत के बेसमेंट में भीषण आग लग गई। यह आग तड़के करीब 4 बजे पार्किंग में लगी, जहां कई वाहन खड़े थे। हादसे में 5 लोग घायल हो गए, जिनमें एक महिला झुलस गई और एक व्यक्ति पहली मंजिल से कूदने के कारण घायल हुआ। तीन लोगों को हल्की चोटें आईं। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। आग में करीब 40 दोपहिया वाहन जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए। दमकल की दो गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है।

तेजस ठाकरे अस्पताल में भर्ती
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के छोटे बेटे तेजस ठाकरे को बुखार के कारण मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पार्टी के एक नेता के अनुसार तेजस को तीन दिन पहले अस्पताल में दाखिल किया गया था। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टरों ने बताया है कि वे तेजी से ठीक हो रहे हैं। जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। तेजस पेशे से प्राणी वैज्ञानिक हैं और ठाकरे वाइल्डलाइफ फाउंडेशन के प्रमुख हैं। इस संस्था ने पश्चिमी घाट में कई नई प्रजातियों की खोज की है। तेजस राजनीति से दूर रहते हैं और पर्यावरण कार्यों में सक्रिय हैं।
 

सपकाल के बयान पर शिवसेना की तीखी प्रतिक्रिया
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल के छत्रपति शिवाजी महाराज और टीपू सुल्तान पर दिए बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। इस मुद्दे पर शिवसेना सांसद नरेश म्हास्के ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज की तुलना किसी से नहीं की जा सकती और ऐसा बयान देना गलत है। म्हास्के ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सपकाल को अपने शब्दों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी को टीपू सुल्तान इतना पसंद है तो वह अपने परिवार का नाम बदल सकता है। इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल और गरम हो गया है।
 

शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने गणेश नाइक को दी चुनौती
शिवसेना के लोकसभा सांसद श्रीकांत शिंदे ने रविवार को भाजपा के मंत्री गणेश नाइक को उनके खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती दी है, उनके इस बयान ने एक बार फिर दोनों राजनीतिक परिवारों के बीच पुरानी दुश्मनी को और बढ़ा दिया। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे और कल्याण से तीन बार के सांसद श्रीकांत शिंदे ने यह भी कहा कि गणेश नाइक डिमेंशिया और उम्र से जुड़ी दिक्कतों से जूझ रहे हैं। उनका यह बयान गणेश नाइक के उस बयान के एक दिन बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि वह श्रीकांत शिंदे को हमेशा के लिए पूर्व सांसद बना देंगे। इसका जवाब देते हुए, श्रीकांत ने कहा कि गणेश नाइक के घर में तीन पूर्व सांसद हैं, उनका इशारा गणेश नाइक के बेटों - पूर्व सांसद संजीव नाइक और पूर्व विधायक संजीव नाइक और खुद गणेश नाइक की ओर था।

उन्होंने कहा, 'यह एक खुली चुनौती है। आप या आपका बेटा ठाणे या कल्याण से चुनाव लड़ सकते हैं। श्रीकांत शिंदे आपके सामने होंगे।' ठाणे और कल्याण एकनाथ शिंदे का गढ़ हैं, जबकि नवी मुंबई गणेश नाइक का गढ़ है, जिन्होंने पिछले ढाई दशकों से इस सिविक बॉडी पर कंट्रोल किया है। शिंदे और नाइक पुराने दुश्मन हैं। गणेश नाइक कभी अविभाजित ठाणे जिले के संरक्षक मंत्री थे। वह अभी पालघर जिले के संरक्षक मंत्री हैं, जिसे ठाणे से अलग करके बनाया गया था और जो शिंदे के असर वाले इलाके में भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed