फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra news updates Man kills wife before hanging himself to death

Maharashtra: नासिक में शख्स ने पत्नी की चाकू मारकर की हत्या, फिर फांसी लगाकर की आत्महत्या

Thu, 23 Feb 2023 10:07 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 23 Feb 2023 10:07 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक, मृतक व्यक्ति महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले का रहने वाला था। व्यक्ति को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था और दंपति इस मुद्दे पर अक्सर झगड़ा करते थे।

विज्ञापन
Maharashtra news updates Man kills wife before hanging himself to death
woman death, महिला मौत - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

नासिक शहर में एक शख्स ने चरित्र के संदेह में अपनी पत्नी की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी और फिर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी के मुताबिक,  यह घटना बुधवार देर रात शहर के अंबाद इलाके के चुंचले में हुई। उन्होंने कहा, "व्यक्ति (35 वर्षीय) ने अपनी पत्नी (30 वर्षीय) पर चाकू से हमला किया और उसका गला रेत दिया। बाद में उसने अपने घर की रसोई में फांसी लगा ली। जब उनके बच्चे शाम करीब 7.30 बजे ट्यूशन से घर लौटे, तो उन्होंने बार-बार घर का दरवाजा खटखटाया। लेकिन, किसी ने इसे नहीं खोला, इसलिए बच्चों ने अपने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी।"
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि जब दरवाजा तोड़ा गया तो उन्होंने महिला को खून से लथपथ और उसके पति को रसोई की छत से लटकते देखा। उन्होंने कहा कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मृतक व्यक्ति महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले का रहने वाला था। व्यक्ति को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था और दंपति इस मुद्दे पर अक्सर झगड़ा करते थे। उन्होंने कहा, "हत्या के पीछे के सही कारण का पता लगाया जा रहा है। अंबाद पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

नासिक: झगड़े के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या
नासिक शहर में तीन लोगों के साथ झगड़े के दौरान एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इन तीन लोगों ने युवक पर अपने परिवार की लड़की को परेशान का आरोप लगाया था। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।  

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने दो कथित हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है और तीसरे की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मृतक (27 वर्षीय) पर पहले कई मामले दर्ज थे। अधिकारी ने कहा, लड़की के भाई ने विकास के सिर और पेट में चाकू घोंप दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।  पुलिस ने गुरुवार को लड़की के भाई और उसके बहनोई को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने बताया कि तीसरे आरोपी उसके चाचा को झगड़े में चोटें आने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिट्टी धंसने से दो मजदूरों की मौत
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के नौपाड़ा में एक निर्माण स्थल पर मिट्टी धंसने से दो मजदूरों की मौत हो गयी और एक व्यक्ति घायल हो गया। ठाणे नगर निगम के अधिकारी अविनाश सावंत ने कहा कि घटना बी केबिन इलाके में रात 8:15 बजे हुई। उन्होंने कहा, तीनों मजदूरों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनमें से दो को मृत घोषित कर दिया। उनकी पहचान की पुष्टि की जा रही है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed