फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra News Updates: Man dies due to electrocution in Thane, case registered against company owner

30 साल बाद पकड़ा गया हत्या का आरोपी: स्तनपान के लिए रेलवे का एलान, पढ़िए महाराष्ट्र की अहम खबरें

Fri, 16 Jun 2023 11:07 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 16 Jun 2023 11:07 PM IST
सार

कंपनी के मालिक और अन्य दो के खिलाफ शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 304-A (लापरवाही के कारण मौत) के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, इस मामले में अबतक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

विज्ञापन
Maharashtra News Updates: Man dies due to electrocution in Thane, case registered against company owner
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के अंबरनाथ एमआईडीसी के एक इलेक्ट्रॉनिक वायर यूनिट में काम करने के दौरान करंट लगने से 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह घटना 14 जून की है और पुलिस ने कंपनी के मालिक और दो अन्य के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


घटना का जिक्र करते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा- 'मृतक की पहचान राहुल चौधरी के तौर पर की गई है। वह यूनिट में वायर की टेस्टिंग कर रहा था, तभी करंट लगकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से मालूम चलता है कि कंपनी की तरफ से कर्मचारियों को पीपीई किट उपलब्ध नहीं कराया गया था, जिस वजह से पीड़ित की जान चली गई।'
विज्ञापन


कंपनी के मालिक और अन्य दो के खिलाफ शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 304-A (लापरवाही के कारण मौत) के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, इस मामले में अबतक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूलों में सुबह की प्रार्थना के दौरान चला अजान
महाराष्ट्र के कांदिवली इलाके की एक स्कूल में सुबह के प्रर्थना के दौरान अजान चलाए जाने की शिकायत दर्ज की गई है। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस मामले में डीसीपी अजय कुमार बंसल ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जाएगी और जरूरत पड़ने पर आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी। 

30 साल बाद पकड़ाया हत्या का आरोपी
मुंबई पुलिस ने 30 साल पुराने दोहरे हत्या के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। 1993 से फरार आरोपी को पुलिस ने विख्रोली (पूर्व) से पकड़ा है। उस समय आरोपी 19 साल का था, जिसने लोनावला के एक बंगले में घुसकर धनराज थकारसी कुरवा (55) और उनकी पत्नी धनलक्ष्मी (50) की हत्या की थी। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने ही हत्या की थी और अपनी पहचान बदलकर पुलिस को तीन दशक से चकमा दे रहा था।

स्तनपान के लिए रेलवे का एलान 
भारतीय रेलवे दिन-ब-दिन खुद को यात्रियों के लिए और सुगम और आरामदायक कर रही है। शुक्रवार को मध्य रेलवे ने एलान किया कि मुंबई मंडल के सात रेलवे स्टेशन पर स्तनपान के लिए 13 नर्सिंग पोड बनाए जाएंगे। यहां बैठने की आरामदायक व्यवस्था की जाएगी। साथ ही डायपर बदलने के लिए भी पर्याप्त जगह होगी। यात्रियों के आराम के लिए पंखा, कूड़ेदान और वेंटिलेशन की सुविधा की उपलब्ध कराई जाएगी।

इन स्टेशन पर रखे जाएंगे इतने पोड

  1. छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, कल्याण और पनवेल- एक पोड
  2. ठाणे और लोनावला- दो पोड
  3. दादर और एलटीटी- तीन पोड


पति ने पत्नी को जलाया 
पत्नी पर पेट्रोल डालने के बाद आग लगाकर उसे मारने की कोशिश करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना बुधवार को कुर्ला पूर्व के नेहरू नगर इलाके में हुई।
उन्होंने कहा कि संजय ठाकुर (37) ने अपनी पत्नी सरिता (32) पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी थी। उसे एक ऑटोरिक्शा चालक ने बचाया। फिलहालवह अस्पताल में भर्ती है और खतरे से बाहर है।



पुलिस अधिकारी ने यह भी कहा कि वह अपने पति के साथ विवाद के बाद बच्चों के साथ अपने मायके आ गई थी। इस दौरान आरोपी ने उसका पीछा किया और सुमन नगर में एक बस स्टॉप के पास उसे आग के हवाले कर दिया। आरोपी को हत्या के प्रयास और अन्य अपराधों के लिए गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed