फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra News Updates: Husband killed man for indecency with wife, police arrested three

Maharashtra: पत्नी से अभद्रता पर पति ने भतीजे के साथ मिलकर की शख्स की हत्या, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

Fri, 12 May 2023 11:12 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 12 May 2023 11:12 AM IST
सार

भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 के तहत तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, और आगे की जांच फिलहाल जारी है।

विज्ञापन
Maharashtra News Updates: Husband killed man for indecency with wife, police arrested three
हथकड़ी - फोटो : social media

विस्तार

मुंबई के वर्ली इलाके में एक व्यक्ति की हत्या के सिलसिले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मृतक ने कथित तौर पर आरोपी की पत्नी के साथ अभद्रता की थी, जिसके बाद यह घटना हुई। मृतक की पहचान राजन दास उर्फ बंगाली (42 वर्षीय) के रूप में हुई है। वहीं, तीनों आरोपियों का नाम सचिन कवंदर, सदा कवंदर और भावेश साल्वे है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, "मृतक ने कवंदर नामक एक आरोपी की पत्नी से अभद्रता करने के साथ ही कुछ रुपयों की मांग की थी। पत्नी ने जब यह बात अपने पति को बताई तो वह अपने भतीजे भावेश साल्वे के साथ पत्थर और डंडे लेकर राजन दास की पिटाई करने गया था। व्यक्ति की हत्या करने के बाद आरोपी वहां से भाग निकले। तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, फिलहाल आगे की जांच जारी है।" 

विज्ञापन

ठाणे झील में मिला व्यक्ति का शव
वहीं, ठाणे शहर के जिले में एक 30 वर्षीय युवक का शव मिला। ठाणे नागरिक निकाय के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख अविनाश सावंत ने बताया कि व्यक्ति का शव सुबह नौ बजे उपवन झील में मिला। शव को निकालकर वर्तक नगर पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, मामला दर्ज करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है। 
 

व्यक्ति ने चलाई सहकारी बैंक के प्रमुख पर गोली 
राज्य के चंद्रपुर जिले में एक व्यक्ति ने सहकारी बैंक के प्रमुख पर गोली चला दी। इस घटना में बैंक का प्रमुख मामूली रूप से घायल हो गया। पीड़ित की पहचान संतोष रावत के रूप में की गई है। वह चंद्रपुर जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष हैं। अधिकारियों ने बताया कि जिले के मूल तहसील में गुरुवार की रात को ही उन्हें निशाना बनाया गया था। रावत बैंक प्रमुख होने के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ता भी हैं। 

पुलिस ने बताया कि वह जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर मूल गांव में बैंक के एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे, जहां व्यक्ति ने उनपर गोली चला दी। गोली उनके बाएं हाथ में लगकर निकल गई। आरोपी मौके से अपने चार पहिए वाली वाहन से भागने में कामयाब रहा। इस घटना के बाद स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन करते हुए सड़को पर जाम लगा दिया। 
 

विज्ञापन

13 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार  
महाराष्ट्र में नवीं मुंबई पुलिस ने 13 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये बांग्लादेशी नागरिक अवैध रूप से देश में रह रहे थे। अधिकारियों ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी। खंडेश्वर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि इन लोगों को खांडा कालोनी से गिरफ्तार किया गया। पता चला है कि वे बिना वीजा या पासपोर्ट के यहां रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों पर बुधवार को विदेशी अधिनियम और पासपोर्ट अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।
 

रामनवमी शोभायात्रा हिंसा मामला: आरोपी ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया
मलवानी मलाड में रामनवमी शोभायात्रा से संबंधित सांप्रदायिक तनाव के आरोपी जमील मर्चेंट ने अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने के लिए बंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। जमील ने उच्च न्यायालय से पूरी घटना की जांच के लिए एक न्यायिक आयोग गठित करने का भी अनुरोध किया। उनका दावा है कि वह किसी भी तरह के उकसावे में शामिल नहीं थे और इसके विपरीत, कानून और व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए पुलिस की मदद कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed