{"_id":"640466fb2d9f0b03f00d1923","slug":"maharashtra-news-updates-former-union-ministers-cousin-shoots-self-dead-with-licenced-firearm-in-latur-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: पूर्व केंद्रीय मंत्री के चचेरे भाई ने की आत्महत्या, लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: पूर्व केंद्रीय मंत्री के चचेरे भाई ने की आत्महत्या, लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली
Sun, 05 Mar 2023 03:25 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 05 Mar 2023 03:25 PM IST
सार
अधिकारी ने बताया कि हनमंतराव पूर्व लोकसभा अध्यक्ष शिवराज पाटिल चाकुरकर के चचेरे भाई थे। वह पूर्व मंत्री के 'देवघर' आवास के करीब रहते थे और अक्सर आते-जाते थे। अधिकारी ने बताया कि वह कई वर्षों से किसी बीमारी से परेशान थे।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महाराष्ट्र के लातूर में पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल चाकुरकर के एक रिश्तेदार ने अपने घर पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि चंद्रशेखर (81 वर्षीय) को हनमंतराव पाटिल नाम से भी जाना जाता था। सुबह करीब साढ़े आठ बजे लाइसेंसी रिवॉल्वर से उन्होंने खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन
वह पूर्व लोकसभा अध्यक्ष शिवराज पाटिल चाकुरकर के चचेरे भाई थे। हनमंतराव पाटिल, पूर्व मंत्री के 'देवघर' आवास के करीब रहते थे और अक्सर आते-जाते थे। अधिकारी ने बताया कि वह कई वर्षों से किसी बीमारी से परेशान थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि घटना के समय मंत्री का बेटा वहां मौजूद था और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश देवरे, पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र जगदाले और अन्य सहित वरिष्ठ अधिकारी जांच के सिलसिले में घटनास्थल पर मौजूद हैं।