Maharashtra: नागपुर में भीषण हादसा, सेना के दो जवानों की मौत; EVM से छेड़छाड़ के आरोपों पर CM शिंदे का पलटवार
महाराष्ट्र के नागपुर में कन्हान नदी पुल पर एक तेज रफ्तार निजी बस और ऑटो-रिक्शा की टक्कर हो गई। इस हादसे में भारतीय सेना के दो जवानों की मौत हो गई। इसके अलावा छह अन्य जवानों और ऑटो चालक समेत सात लोग घायल हो गए।
#WATCH | Maharashtra: Two jawans of the Indian Army died and 7 including 6 jawans and an auto driver injured after a speeding private bus collided with an auto-rickshaw at Kanhan River Bridge in Nagpur, today, evening: Pramod Pore, Police Inspector, Old Kamptee PS pic.twitter.com/VORBxJGNiJ
— ANI (@ANI) June 16, 2024
नवी मुंबई में मांस की दुकान सील
नवी मुंबई में पुलिस ने मांस की एक दुकान को सील कर दिया है। आरोप है दुकान में धार्मिक भावनाओं को आहत करने का काम किया गया। पुलिस ने एक शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की। बेलापुर स्थित मांस की दुकान को सील किया गया और दुकान के मालिक समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि दुकान में 22 बकरियों को लाया गया था। इनमें से एक बकरी पर धार्मिक नाम लिखा हुआ था।
नासिक में एक मंदिर में बैग में मिलीं प्लास्टिक की आठ खोपड़ियां
महाराष्ट्र के नासिक में एक बैग से प्लास्टिक से बनी आठ खोपड़ियां बरामद की गईं हैंं। पुलिस को शक है कि इनका इस्तेमाल काले जादू के लिए किया जाने वाला था। पुलिस का कहना है कि बैग को इरांडवाडी इलाके स्थित एक मंदिर में रखा हुआ था। इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पंचवटी पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा ‘हो सकता है कि इसका इस्तेमाल काले जादू के लिए किया गया हो। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ये मानव जैसी खोपड़ियां प्लास्टिक से बनी हैं। अलग अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।’