Mumbai: घोड़बंदर रोड पर खंभे से टकराई मोटरसाइकिल, शख्स की मौत; वाहन भी जला
अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे दुर्घटना के बारे में पता चला। मौके पर पहुंच कर जांच की। जांच से पता चला है कि मीरा रोड इलाके का रहने वाला व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल से घोड़बंदर रोड पर ठाणे की ओर जा रहा था। तभी उस खंभे से टकरा गया।
विस्तार
महाराष्ट्र के ठाणे शहर से एक दुखद घटना सामने आई है। सोमवार सुबह घोड़बंदर रोड पर एक मोटरसाइकिल खंभे से टकरा गई, जिससे 30 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, बाद में वाहन में आग लग गई।
मीरा रोड इलाके का रहने वाला व्यक्ति
ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे दुर्घटना के बारे में पता चला। मौके पर पहुंच कर जांच की। जांच से पता चला है कि मीरा रोड इलाके का रहने वाला व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल से घोड़बंदर रोड पर ठाणे की ओर जा रहा था। एक जगह मेट्रो लाइन का काम चल रहा था, वहां एक खंभा था। तभी उसकी मोटरसाइकिल उस खंभे से टकरा गई।
पूरी तरह जली मोटरसाइकिल
अधिकारी ने बताया कि खंभे से मोटरसाइकिल टकराने के बाद शख्स सड़क पर गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, टक्कर के कारण मोटरसाइकिल में आग लग गई और वह पूरी तरह जल गई।
शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद स्थानीय दमकलकर्मी और आपदा प्रबंधन सेल टीम के सदस्य मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।