फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra news & update: Man killed as motorbike hits pillar on road and catches fire in Thane

Mumbai: घोड़बंदर रोड पर खंभे से टकराई मोटरसाइकिल, शख्स की मौत; वाहन भी जला

Mon, 28 Aug 2023 09:25 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 28 Aug 2023 09:25 AM IST
सार

अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे दुर्घटना के बारे में पता चला। मौके पर पहुंच कर जांच की। जांच से पता चला है कि मीरा रोड इलाके का रहने वाला व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल से घोड़बंदर रोड पर ठाणे की ओर जा रहा था। तभी उस खंभे से टकरा गया। 

विज्ञापन
Maharashtra news & update: Man killed as motorbike hits pillar on road and catches fire in Thane
road accident - फोटो : social media

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे शहर से एक दुखद घटना सामने आई है। सोमवार सुबह घोड़बंदर रोड पर एक मोटरसाइकिल खंभे से टकरा गई, जिससे 30 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, बाद में वाहन में आग लग गई।

विज्ञापन

मीरा रोड इलाके का रहने वाला व्यक्ति

ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि  सुबह करीब साढ़े पांच बजे दुर्घटना के बारे में पता चला। मौके पर पहुंच कर जांच की। जांच से पता चला है कि मीरा रोड इलाके का रहने वाला व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल से घोड़बंदर रोड पर ठाणे की ओर जा रहा था। एक जगह मेट्रो लाइन का काम चल रहा था, वहां एक खंभा था। तभी उसकी मोटरसाइकिल उस खंभे से टकरा गई। 

विज्ञापन

पूरी तरह जली मोटरसाइकिल

अधिकारी ने बताया कि खंभे से मोटरसाइकिल टकराने के बाद शख्स सड़क पर गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, टक्कर के कारण मोटरसाइकिल में आग लग गई और वह पूरी तरह जल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद स्थानीय दमकलकर्मी और आपदा प्रबंधन सेल टीम के सदस्य मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed