{"_id":"64a3120f8c05f6a9f20fa125","slug":"maharashtra-news-update-fire-breaks-out-in-godown-in-palghar-report-of-injuries-dousing-operations-underway-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: पालघर की केमिकल कंपनी में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: पालघर की केमिकल कंपनी में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं
Mon, 03 Jul 2023 11:53 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Mon, 03 Jul 2023 11:53 PM IST
सार
महाराष्ट्र के पालघर जिले के तारापुर एमआईडीसी में एक केमिकल फैक्ट्री में सोमवार को आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के पालघर जिले के तारापुर एमआईडीसी में एक केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई। जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने कहा कि रात साढ़े नौ बजे लगी आग से कोई हताहत नहीं हुआ है।
उन्होंने कहा, आग पर काबू पाने के लिए तीन दमकल गाड़ियां और आपदा प्रबंधन सेल के कर्मी मौके पर पहुंचे। फिलहाल आग लगने का कारण पता नहीं चला है।
पांच करोड़ रुपये की कोकीन की जब्त
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई के कूरियर टर्मिनल पर कोस्टा रिका से आए लकड़ी के शोपीस की खेप से पांच करोड़ रुपये मूल्य की 500 ग्राम कोकीन जब्त की और एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया।
मिली जानकारी के मुताबिक, इस खेप को डीआरआई की मुंबई जोनल इकाई ने 28 जून को जब्त कर लिया था और जांच में पाया कि इसे एक अस्पष्ट पते पर आयात किया गया था और इसमें एक मोबाइल नंबर था। एक अधिकारी ने बताया कि सीमा शुल्क विभाग द्वारा पकड़े जाने से बचने के लिए कोकीन के छोटे पाउच लकड़ी के सामान के नीचे छुपाए गए थे। कुल 56 पाउच में कुल मिलाकर 5 करोड़ रुपये की 500 ग्राम कोकीन थी।
विज्ञापन
जज बनकर पुलिस एस्कॉर्ट के साथ कार्यक्रम में हुआ शामिल, गिरफ्तार
महाराष्ट्र के लातूर में एक व्यक्ति को पारिवारिक अदालत के न्यायाधीश के रूप में पेश होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इंस्पेक्टर संजीवन मिर्कले ने कहा कि खुद को जज बताने वाले व्यक्ति ने 28 जून को शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में फोन किया था और एक समारोह में शामिल होने के लिए वाहन मांगा था।
इंस्पेक्टर ने कहा, उन्हें एक पुलिस वाहन और एक गार्ड दिया गया था। उन्होंने उस दिन अहमदपुर के शिवनखेड में विभिन्न समारोहों में भाग लिया। न्यायाधीश नियुक्त होने पर उन्हें समारोह में सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, पुलिस अधिकारियों को कुछ गड़बड़ी का पता चला और जांच से साबित हुआ कि वह व्यक्ति एक धोखेबाज था।