फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra news update Eight policemen suspended for shielding cow smugglers in Nagpur

महाराष्ट्र: नागपुर में गाय तस्करों को बचाने के मामले में आठ पुलिसकर्मी निलंबित, 21 मुख्यालय से किए गए अटैच

Wed, 10 May 2023 02:13 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 10 May 2023 02:13 AM IST
सार

यशोधरा नगर थाने की सीमा के अंतर्गत गायों की तस्करी के मामले में मोबाइल फोन की जांच की गई। जिसमें पुलिसकर्मियों की मिलीभगत सामने आई। जिसके बाद अधिकारियों ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की।

विज्ञापन
Maharashtra news update Eight policemen suspended for shielding cow smugglers in Nagpur
महाराष्ट्र पुलिस सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल

विस्तार

महाराष्ट्र के नागपुर शहर में अवैध गाय तस्करों के साथ कथित मिलीभगत के आरोप में आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि 21 पुलिसकर्मियों को मुख्यालय से अटैच किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


यशोधरा नगर थाने की सीमा के अंतर्गत गायों की तस्करी के मामले में मोबाइल फोन की जांच की गई। जिसमें पुलिसकर्मियों की मिलीभगत सामने आई। जिसके बाद अधिकारियों ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन


नागपुर पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने क्राइम ब्रांच यूनिट के चार अधिकारियों समेत 21 पुलिसकर्मियों को मुख्यालय से अटैच किया। उन्होंने कहा कि यशोधरा नगर थाने के इंस्पेक्टर का तबादला कर दिया गया है और डीबी (डिटेक्शन ब्रांच) दस्ते के आठ कर्मियों को गाय तस्करों से मिलीभगत के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जांच में खुलासा हुआ है कि कुछ बीट मार्शल गाय तस्करों के संपर्क में थे और उनकी मदद कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ नागरिक की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्यारे को किया गिरफ्तार 
मुंबई पुलिस ने मंगलवार को 85 वर्षीय एक बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या का 12 घंटे के अंदर ही खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने 30 साल के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। 
मृतक मुरलीधर नाइक का शव सोमवार सुबह उपनगरीय सांताक्रूज स्थित उनके फ्लैट के बेडरूम में मिला। उनके हाथ-पैर कपड़े से बंधे हुए थे। मौके से नाइक की सोने की चेन और एक घड़ी चोरी की गई। पुलिस लूट के मकसद से हत्या मानकर मामले की जांच में जुटी थी।  

कृष्णा पेरियार के रूप में पहचाने जाने वाले केयरटेकर को एक मई को एक एजेंसी के माध्यम से काम पर रखा गया था। अधिकारियों ने कहा कि पेरियार को पकड़ने के लिए पुलिस ने दस विशेष टीमों का गठन किया। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि पेरियार सौराष्ट्र एक्सप्रेस में सवार हो गया है। मुंबई पुलिस ने जीआरपी और गुजरात में उनके समकक्षों से संपर्क किया। सोमवार की रात जैसे ही पेरियार अहमदाबाद स्टेशन पर ट्रेन से उतरे, उन्हें स्थानीय पुलिस की एक टीम ने पकड़ लिया। बाद में उसे मुंबई लाया गया। अधिकारी ने कहा कि आरोपी नेपाल भागने की कोशिश कर रहा था, क्योंकि वह पड़ोसी देश का रहने वाला है।


हवाईअड्डे से सोने की तस्करी मे अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार
एनसीबी और सीमा शुल्क अधिकारियों ने नागपुर हवाईअड्डे से 1.80 करोड़ रुपये से अधिक का 3.35 किलोग्राम सोने की तस्करी के आरोप में एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर को जेद्दा से आने वाली फ्लाइट से उतरने के बाद पकड़ा गया। एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि उसे सोना किसी अन्य व्यक्ति को सौंपना था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed