फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra news two people died and eight people sick after consuming poisonous drink

महाराष्ट्र : जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत, आठ बीमार

Thu, 21 Jan 2021 02:41 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: Tanuja Yadav Updated Thu, 21 Jan 2021 02:41 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra news two people died and eight people sick after consuming poisonous drink
जहरीली शराब (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र के गढचिरौली जिले के चमोर्शी तालुका के एक गांव में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई और आठ लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को इस बारे में बताया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना लक्ष्मणपुर में बुधवार शाम हुई जब कुछ लोगों ने शराब की अवैध भट्ठी पर शराब का सेवन किया। शराब पीने के बाद सभी अचेत हो गए।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बीमार हुए लोगों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। आष्टी स्थित ग्रामीण अस्पताल में भर्ती आठ अन्य लोगों की हालत गंभीर है। मृतकों की पहचान प्रकाश फकीरा गौरकर (53) और रमेश नानाजी धूमने (52) के तौर पर हुई। दोनों लक्ष्मणपुर गांव के निवासी थी। घटना के मामले में आष्टी पुलिस ने अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed