फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra News Hindi Updates Mumbai Nagpur Pune Thane Crime Politics Film Industry

Maharashtra: सत्यार्थी बोले- युद्ध में बच्चों की मौत पर UN के बयान 'उपदेश'; मुंबई में 9.4 KG से अधिक सोना जब्त

Sat, 20 Apr 2024 08:06 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 20 Apr 2024 08:06 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra News Hindi Updates Mumbai Nagpur Pune Thane Crime Politics Film Industry
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala
महाराष्ट्र के भिवंडी में दो बच्चों को पेड़ से बांधकर पीटने के आरोप में महिला और उसके बेटे पर मामला दर्ज किया गया है। ठाणे जिले के इस मामले में पुलिस अधिकारी और शांति नगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक विनायक गायकवाड़ ने बताया कि मां-बेटे पर भारतीय दंड संहिता और किशोर न्याय अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा, आरोपियों ने 10 और 12 साल के दो बच्चों को टेमघर इलाके में एक मंदिर के पास एक पेड़ से बांध दिया। बच्चों पर कार को नुकसान पहुंचाने का आरोप है। बच्चों को गंभीर चोटें आईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन


एयरपोर्ट से करोड़ों का सोना जब्त; 14 मामलों में आठ लोगों की गिरफ्तारी
मुंबई हवाई अड्डे पर 5.71 करोड़ रुपये मूल्य का 9.4 किलोग्राम से अधिक सोना जब्त किया गया है। 14 मामलों में 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सीमा शुल्क विभाग ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुई कार्रवाई के बारे में बताया कि सोमवार और गुरुवार के बीच हुए इन मामलों में कथित तौर पर आठ यात्रियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने मलाशय, हैंग बैग, अंडरगारमेंट्स जैसी जगहों पर छिपाकर सोना भारत में लाने का प्रयास किया। यह कार्रवाई मुंबई सीमा शुल्क-III के हवाईअड्डा आयुक्तालय ने की।
विज्ञापन
सत्यार्थी बोले- युद्ध में निर्दोष बच्चों की मौत पर UN के बयान 'उपदेश'
नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि युद्धों में निर्दोष बच्चों का मारा जाना चिंताजनक है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के बयानों को 'केवल उपदेश' बताया और निराशा व्यक्त की। आईएमसी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में एक कार्यक्रम में शुक्रवार को बाल अधिकार कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी ने कहा, दुनिया में जवाबदेही की कमी है। नैतिक संवेदना कम हो रही है। समस्या का समाधान करने वालों और समस्या से पीड़ित लोगों के बीच गंभीर अलगाव है। हर किसी को इसके बारे में कुछ करने की जरूरत है। सत्यार्थी ने कहा कि सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) का केवल 15 प्रतिशत ही हासिल किया जा सका है। हम सभी लक्ष्यों पर विफल हो रहे हैं।


रिश्तेदारों ने दुख भुलाकर नागपुर में किया मतदान
इन नकारात्मक खबरों के अलावा नागपुर से एक सकारात्मक खबर भी सामने आई। दरअसल, महाराष्ट्र की नागपुर समेत पांच लोकसभा सीटों पर मतदान शुक्रवार को कराए गए। खास बात चुनाव में भागीदारी को लेकर समर्पण का भाव रहा। चुनाव के दिन ही एक ही परिवार के युवा समेत तीन लोगों के निधन का गम भुलाकर सदस्यों ने वोट डाले। 39 वर्षीय व्यक्ति की पत्नी और मां के साथ-साथ परिवार के 74 वर्षीय बुजुर्ग की मौत के बाद रिश्तेदारों ने अपना दुख भुलाकर नागपुर में मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed