फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra News Ex-women Naxals in Gadchiroli turn entrepreneurs launch floor cleaner Latest News Update

अच्छी खबर: बंदूक छोड़ने वाली नक्सली महिलाएं बन गईं उद्यमी, रंग लाई पुलिस की कल्याणकारी पहल

Sun, 21 Nov 2021 09:06 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 21 Nov 2021 09:06 PM IST
सार

एसपी अंकित गोयल ने बताया कि इन पूर्व नक्सल महिलाओं को वर्धा में प्रशिक्षण दिया गया था। हाल ही में लांच ‘क्लीन-101’ इनका पहला उत्पाद है। इसे मिल रहे शुरुआती बिक्री ऑर्डर उत्साहित करने वाले हैं।

विज्ञापन
Maharashtra News Ex-women Naxals in Gadchiroli turn entrepreneurs launch floor cleaner Latest News Update
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

महाराष्ट्र में समर्पण करने वाली नक्सली महिलाओं ने सच्चाई की राह पकड़ ली है। यहां बंदूक छोड़ने वाली 10 महिलाएं और एक पुरुष फ्लोर क्लीनर ‘क्लीन-101’ लांच कर उद्यमी बन गए हैं। गढ़चिरौली पुलिस के मुताबिक, एसपी अंकित गोयल ने यह पहल की है। पूर्व माओवादी महिला नक्सल को नया जीवन शुरू करने में मदद के लिए उन्होंने विभिन्न प्रशिक्षण दिलाने की योजना चलाई। प्रशिक्षित महिलाओं के लिए स्वयं सहायता समूह नवजीवन उत्पादक संघ बनाया गया। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बाजार में उपलब्ध अन्य ब्रांड के मुकाबले ‘क्लीन-101’ की गुणवत्ता कहीं बेहतर है। साथ ही यह सस्ता भी है। पुलिस इसकी बिक्री में भी इस समूह की मदद कर रही है। नवजीवन उत्पादन संघ को विभिन्न सरकारी और गैरसरकारी विभागों से ऑर्डर भी मिलने लगे हैं। महाराष्ट्र के अकोला में स्थित कृषि विद्यापीठ ने समूह को 200 लीटर ‘क्लीन-101’ का ऑर्डर दिया है। 
विज्ञापन


एसपी अंकित गोयल ने बताया कि इन पूर्व नक्सल महिलाओं को वर्धा में प्रशिक्षण दिया गया था। हाल ही में लांच ‘क्लीन-101’ इनका पहला उत्पाद है। इसे मिल रहे शुरुआती बिक्री ऑर्डर उत्साहित करने वाले हैं। उन्होंने बताया कि दूरदराज के नक्सल प्रभावित इलाकों ईटापल्ली, हैदरी और धनौरा तहसील के गांवों के 41 किसानों की आय बढ़ाने के लिए उन्हें 19 से 28 नवंबर तक राज्य के कृषि विश्वविद्यालयों और नवोचार केंद्रों के मुफ्त दौरे पर भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले 13 नवंबर को गढ़चिरौली जिले में पुलिस के सी-60 कमांडो के साथ हुई मुठभेड़ में कुख्यात मिलिंद तेलतुंबडे समेत 26 नक्सली मारे गए थे। पास के जंगल से ही एक और नक्सली का शव मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed