फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra news and update: Missing six-year-old girl found dead in chawl in Thane district

Maharashtra: प्लास्टिक के ड्रम में बंद मिला घर से लापता छह साल की बच्ची का शव, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 16 Sep 2023 01:30 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 16 Sep 2023 01:30 PM IST
सार

एक अधिकारी ने बताया कि बच्ची के माता-पिता फैक्ट्री में काम करते हैं। उन्होंने 13 सितंबर को घर से बच्ची के गायब होने की शिकायत दी थी।

विज्ञापन
Maharashtra news and update: Missing six-year-old girl found dead in chawl in Thane district
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, एक छह साल की लापता बच्ची का शव चॉल के एक कमरे से बरामद किया गया है। उसे एक प्लास्टिक के ड्रम में छिपा कर रखा गया था। 

विज्ञापन

एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को बच्ची का शव मिलने के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि बच्ची के माता-पिता फैक्ट्री में काम करते हैं। उन्होंने 13 सितंबर को घर से बच्ची के गायब होने की शिकायत दी थी। 

विज्ञापन

पुलिस लड़की की तबसे ही तलाश कर रही थी। इसी दौरान उन्हें शुक्रवार को एक घर से बदबू आने की सूचना मिली। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां बच्ची का शव मिला। अधिकारी ने बताया कि बच्चे का शव इलाके की एक चॉल के बंद कमरे में प्लास्टिक के ड्रम में बंद पाया गया। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 201 (अपराध के सबूतों को मिटाने) के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए आगे की जांच जारी है।

महिला का सड़ा हुआ शव बरामद

महाराष्ट्र के पालघर जिले में वैतरणा क्रीक से एक महिला का सड़ा हुआ शव बरामद किया है। 

मीरा भयंदर-वसई विरार पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शव शुक्रवार शाम क्रीक इलाके में एक रेलवे पुल के नीचे मिला। उन्होंने कहा कि शव काफी सड़ चुका है, इसलिए पीड़ित की पहचान नहीं हो पा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।  

पुलिस ने बताया कि मांडवी पुलिस थाने में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed