फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra NCP Supriya Sule Sharad Pawar BJP Dirty Dozen how all 12 are ministers

BJP vs NCP: सुप्रिया सुले का तीखा सवाल, 12 नेताओं को भ्रष्ट बताने वाली भाजपा ने सभी को मंत्री कैसे बना दिया?

Mon, 22 Jul 2024 12:30 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 22 Jul 2024 12:30 AM IST
सार

जिस सरकार में अमित शाह हैं, उसी सरकार के कार्यकाल में शरद पवार को देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान- पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। ऐसे में भाजपा के लोगों को तय कर लेना चाहिए कि शरद पवार के बारे में उनके क्या विचार हैं।

विज्ञापन
Maharashtra NCP Supriya Sule Sharad Pawar BJP Dirty Dozen how all 12 are ministers
सुप्रिया सुले (फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की सांसद और वयोवृद्ध राजनेता शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने पवार और महाविकास अघाड़ी पर भाजपा और एनडीए की टिप्पणी को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने पलटवार करते हुए तीखे सवाल किए। सुप्रिया ने कहा कि नेताओं को दागी बताते हुए डर्टी डजन नाम का सीरियल भाजपा की तरफ से ही चलाया गया था। 12 नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाली भाजपा को बताना चाहिए की सभी नेताओं को आज मंत्रिपद कैसे मिल गया है? 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 'डर्टी डजन' बताकर नेताओं के जिस समूह यानी 12 नेताओं पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप खुद भाजपा ने लगाए, आज किस तरह महाराष्ट्र की महायुति सरकार में सभी को मंत्री पद दिए जा चुके हैं। बता दें कि भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले शाह ने शरद पवार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'अब महाराष्ट्र में चुनाव है और विपक्षी नेता शरद पवार नए नए प्रकार की भ्रांतियां फैला रहे हैं। मैं साफ तौर पर कहना चाहता हूं कि जब जब भाजपा महाराष्ट्र में आती है, तो मराठा समुदाय को आरक्षण दिया जाता है।
विज्ञापन


बकौल शाह, जब शरद पवार की सरकार आती है तो मराठा आरक्षण गायब हो जाता है। 2014 में महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण आया और मामला सुप्रीम कोर्ट तक गया। तब राज्य में भाजपा सरकार थी और देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री थे। इसके बाद शरद पवार की सरकार आई और मराठा आरक्षण गायब हो गया। हम फिर से आए और आरक्षण देने का काम किया। अगर शरद पवार की सरकार आएगी तो आरक्षण फिर से हटा दिया जाएगा। भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा सरगना अगर कोई है, तो वे शरद पवार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Asian News International (@ani_trending)


इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के पुणे में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को संबोधित किया। इस दौरान शाह ने दावा किया कि आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी बड़ी जीत हासिल करेगी। शाह ने कहा, ‘मैं आज कहने आया हूं कि 60 वर्ष के बाद पहली बार देश में किसी नेता को तीसरी बार प्रधानमंत्री की शपथ लेने का यश मिला है, तो वे नरेंद्र मोदी हैं। हमने 2024 में महाराष्ट्र में बड़ी जीत हासिल करनी है। विपक्ष ने देश में भ्रांति फैलाने का काम किया है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed