महाराष्ट्र के महाभारत में जीत हासिल करने के बाद भले ही मुख्यमंत्री का ताज शिव सेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के सिर पर सजने वाला है। मगर इस सियासी जीत का प्रमुख चेहरा एनसीपी ही है।
एनसीपी प्रमुख शरद पवार की बेटी व सांसद सुप्रिया सुले ने मुंबई में विधानसभा सत्र के पहले दिन सभी का स्वागत किया। यह स्वागत जश्न का प्रदर्शन भी था। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो उनके अपने घर का कोई बड़ा समारोह हो रहा हो। उन्होंने अपने चचेरे भाई अजित पवार और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य को प्रेम से गले लगाकर स्वागत किया।
ऐसा लगा मानो कि उनके अपने घर का जश्न है, जहां सब पुराने गिले शिकवे पीछे छूट गए हैं। विधानसभा के प्रवेश द्वार पर खुद सुप्रिया मेजबान की तरह खड़ी रहीं और अपनों को गले लगाकर खुशी का इजहार करती रहीं।
2 of 6
आदित्य ठाकरे पर उमड़ा स्नेह
- फोटो : PTI
एनसीपी और शिव सेना में भले ही वर्षों से विचारधारा को मतभेद रहा हो, लेकिन बुधवार को मनभेद बिल्कुल नहीं दिखा। उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे को सुप्रिया सुले ने ठीक उसी स्नेह से गले लगाया, जिस ढंग से कोई अपने परिवार के सबसे छोटे व्यक्ति को लगाता है।
3 of 6
दोनों गर्मजोशी से गले भी मिले
- फोटो : PTI
सुप्रिया सुले ने जब आदित्य ठाकरे को प्रेम से गले लगाया, तो उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।
4 of 6
सुप्रिया सुले के साथ उद्धव की पत्नी रश्मि
- फोटो : PTI
एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले और उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि के बीच मुलाकात में भी यह गर्मजोशी देखने को मिली।
5 of 6
रोहित पवार के साथ सुप्रिया सुले
- फोटो : PTI
सुप्रिया सुले का प्रेम अपने परिवार के सबसे छोटे सदस्य व विधायक रोहित पवार पर भी खूब उमड़ा।