{"_id":"5dd9fa8c8ebc3e54b5469f8b","slug":"maharashtra-ncp-mla-missing-son-writes-police-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: लापता एनसीपी विधायक ने जारी किया वीडियो, कहा- मैं सुरक्षित हूं, पार्टी नहीं बदली","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: लापता एनसीपी विधायक ने जारी किया वीडियो, कहा- मैं सुरक्षित हूं, पार्टी नहीं बदली
Sun, 24 Nov 2019 09:05 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sun, 24 Nov 2019 09:05 AM IST
विज्ञापन
एनसीपी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सियासी उलटफेर के बीच शनिवार को लापता हुए शाहपुर से एनसीपी विधायक दौलत दरोड़ा की एक वीडियो सामने आई है। वीडियो जारी कर उन्होंने कहा कि मैं सुरक्षित हूं। मैं एनसीपी के चुनाव चिन्ह पर जीतकर आया हूं, इसलिए पार्टी बदलने का कोई सवाल ही नहीं है। शरद पवार और अजीत पवार जो भी फैसला लेते हैं, मैं उसके साथ हूं। किसी भी अफवाहों पर विश्वास न करें।
विज्ञापन
बता दें कि दौलत दरोड़ा के गुमशुदगी की शिकायत शनिवार को पुलिस में दर्ज हुई थी। दौलत दक्षिण मुंबई स्थित राजभवन में सुबह हुई देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार की शपथ ग्रहण में पहुंचे थे। उसके बाद से उनका कोई अता पता नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया था कि दरोड़ा शुक्रवार रात को अपने बेटे करण के साथ ठाणे से रवाना हुए थे। मुंबई पहुंचने के बाद से उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया है। पूर्व विधायक पांडुरंग बरोड़ा ने शाहपुर पुलिस में जाकर दरोड़ा के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई। इस बीच दरोड़ा के बेटे करण सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह से उसकी अपने पिता से कोई बात नहीं हुई है।