महाराष्ट्र: सरकार गठन की उम्मीद में आज सोनिया से मिलेंगे पवार, कांग्रेस की शिवसेना संग भी बैठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर अबतक तस्वीर साफ नहीं हो पाई है। रविवार को दिल्ली में एनसीपी प्रमुख शरद पवार की कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ भी अहम बैठक होने वाली थी, जोकि टल गई। बताया जा रहा है कि यह बैठक सोमवार को होगी। वहीं दूसरी ओर सोमवार को ही कांग्रेस की शिवसेना के साथ भी बैठक होनी है।
इस बीच रविवार की शाम एनसीपी प्रमुख शरद पवार के पुणे स्थित आवास पर पार्टी की कोर कमिटी की बैठक गई। इस बैठक में सरकार गठन को लेकर कई अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई। अब, सबकी नजर सोमवार को होने वाली बैठकों पर है।
बताया जा रहा है कि पवार और सोनिया के बीच बैठक के बाद राज्य में नई सरकार के गठन के बारे में अंतिम मुहर लग सकती है। चर्चा है कि तीनों पार्टियों यानी शिवसेना-राकांपा और कांग्रेस के बीच मंत्रालयों को लेकर न्यूनतम साझा पत्र तैयार हो चुका है।
बैठक के बाद एनसीपी प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन खत्म होना चाहिए और वैकल्पिक सरकार का गठन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और एनसीपी प्रमुख शरद पवार की बैठक में अगला निर्णय लिया जाएगा।
वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी गठबंधन के प्रयास में हैं। सोमवार को शिवसेना के साथ हमारी कांग्रेस की बैठक है। इस बैठक में तय होगा कि हम साथ आएं या नहीं।
Prithviraj Chavan, former Maharashtra CM and Congress leader: We are trying to find whether Shiv Sena, Congress & NCP can come together. There is a meeting tomorrow between the leaders of Shiv Sena & Congress. We will find out if we can go ahead or not. pic.twitter.com/fjfEwILMxB
— ANI (@ANI) November 17, 2019
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों की स्थिति
| राजनीतिक पार्टी | सीटें |
| भाजपा | 105 |
| शिवसेना | 56 |
| एनसीपी | 54 |
| कांग्रेस | 44 |
| बहुजन विकास अघाड़ी | 03 |
| एआईएमआईएम | 02 |
अठावले को उम्मीद, साथ आएगी शिवसेना
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने रविवार को कहा कि उन्होंने भाजपा अध्यक्ष अमित साह से इस बारे में बात की है कि यदि वह मध्यस्थता करें तो रास्ता निकल सकता है। अठावले के अनुसार, अमित शाह ने उन्हें कहा है कि चिंता न करें, सबकुछ ठीक होगा। सरकार बनाने के लिए भाजपा और शिवसेना साथ आएगी।
Union Minister Ramdas Athawale: I told Amit bhai (BJP President Amit Shah) that if he mediates then a way can be found out to which he (Amit Shah) replied "don't worry, everything will be fine. BJP & Shiv Sena will come together to form government". #Maharashtra pic.twitter.com/JMIPnQJsuM
— ANI (@ANI) November 17, 2019
मालूम हो कि महाराष्ट्र में गठन नहीं हो पाने की स्थिति में 12 नवंबर को राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था। विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद मुख्यमंत्री पद के मुद्दे को लेकर भाजपा और शिवसेना का गठबंधन टूट गया था। इसके बाद नए सियासी समीकरण में शिवसेना के कांग्रेस और एनसीपी के साथ आने की चर्चा है।